Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 15 फरवरी, 2025

February 14, 2025 03:31 AM

मेष

व्यवसाय में कुछ गलतियाँ होने के कारण थोड़ा तनाव होगा। निजी सम्बन्धों में खराबी आ सकती है। जल्दबाजी में काम करने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। खानपान में अनियमितता के कारण पेट में खराबी होने की सम्भावना है। विरोधियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

 वृषभ

आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। करियर में उत्तम अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। अपनी योग्यता और प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। सभी काम निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो जायेंगे।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। विवादों से नये सम्बन्धों को लेकर परेशानी हो सकती है।

कर्क

वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। इस कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में धन खर्च होगा। विद्वान जनों के साथ आपके सम्पर्क बनेंगे। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

सिंह

कानूनी विवादों का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ सकता है। घर में अनुशासन का अभाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण काम समय पर न होने से अशान्ति का माहौल हो सकता है। किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या

परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपको नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। दूसरों के भरोसे में न रहें। विवाह योग्य सन्तान के विवाह की चिन्ता हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिये।

तुला

कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको आचार-विचार के कारण आलोचना झेलनी पड़ेगी। परिवार में अशान्ति का वातावरण रहेगा। पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है। व्यवसाय में व्यय अधिक हो सकता है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनों से बड़ों का आदर करें। काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में आपको बदलाव करना पड़ेगा।

धनु

रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दूरस्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। नौकरी में विवाद शान्त होंगे। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में चूक परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को इलाज में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये।

मकर

अधिकारी वर्ग के साथ आपको सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का स्थानान्तरण हो सकता है। व्यावसायिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं।

कुम्भ

अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इसीलिये आपको आज आराम करना चाहिये।

 मीन

कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्वानों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। अपनी संगत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी समय देंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss