Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 21 फरवरी, 2025

February 19, 2025 09:27 PM

मेष

आज ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। नये विषयों को लेकर काफी जिज्ञासु रहेंगे। विवादित मामलों पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया न दें। पैरों में दर्द की समस्या होने की सम्भावना है।

 वृषभ

अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

मिथुन

व्यापार में बड़ी व स्थायी पार्टनरशिप हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। जिससे आपको और भी अच्छे मौके मिलेंगे। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

कर्क

अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। सम्पत्ति की खरीद में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें।

सिंह

परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना बन रही है। इसीलिये आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें। बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त रहेंगे। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। राजनीतिक बहसबाजी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।

कन्या

आज किसी कारणवश दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है। व्यापारिक डील के लिये समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

तुला

आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने वचनों में नियन्त्रण रखें। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

वृश्चिक

परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में आपकी आय बढ़ सकती है। कारोबार में नया प्रयोग करने के लिये दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं।

धनु

आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं। इसीलिये आज गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।

मकर

राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक अनुबन्धों के लिये दिन बेहद शुभ है। मध्यस्थता से कई अटके हुये मामलों का समाधान कर लेंगे। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का भी समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है।

 मीन

धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss