Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 28 फरवरी, 2025

February 27, 2025 06:12 AM

मेष

आज आपको शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ेगा। गम्भीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें। अपनी छवि को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। रिश्तेदारों से उधार धन लेना पड़ सकता है। आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको बड़ा लाभ हो सकता है।

 वृषभ

आप स्वयं को काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें, इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। अपनी दिनचर्या में आप बदलाव ला सकते हैं।

मिथुन

नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। किसी काम के पूरा न होने से मन में असन्तोष का भाव रहेगा। बड़ों की राय लेकर काम करना हितकर होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिये। टीम भावना को रखते हुये काम करें।

कर्क

आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपके नये मित्र बन सकते हैं। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसका आप काफी समय से इन्तजार कर रहे थे। शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह

आज आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा का विकास कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। सन्तान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। युवा प्रेमियों को कुछ तनाव हो सकता है। आपको कुछ आकस्मिक खर्च करने पड़ेंगे। अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पाचन तन्त्र में गड़बड़ी हो सकती है। सन्तान के करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

तुला

व्यवसाय में अचानक धन लाभ हो सकता है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखल न दें। शेयर से जुड़े कार्यों से लाभ होगा। शाम के समय दोस्तों से मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक

आपको पुराने अनुभवों से लाभ हो सकता है। अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको झगड़ना नहीं चाहिये। व्यवसाय में गति आने की सम्भावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु

आपको कारोबार बढ़ाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिये। जीवन की सत्यता का सामना करना पड़ेगा।

मकर

आज के दिन आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को कम करने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध में कड़वाहट हो सकती है।

कुम्भ

अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे। आप आय बढ़ाने के लिये प्रयासरत रहेंगे। मित्रों का आपके ऊपर काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। परिवार के छोटे सदस्यों की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेंगे। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे।

 मीन

नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। आप दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss