Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 01 मार्च, 2025

February 28, 2025 08:55 AM

मेष

कुछ नकारात्मक प्रकृति के लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। सन्तुलित आहार और दिनचर्या जैसे नियमों का सख्ती से पालन करें। व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। आपको अधिक लाभ की अपेक्षा नहीं करनी चाहिये।

 वृषभ

आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका एकछत्र प्रभुत्व हो सकता है। लवमेट्स के साथ क्वालिटी टाइम बितायेंगे।

मिथुन

आर्थिक योजना बनाने के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। कारोबार में परम्परागत तरीकों का पालन करेंगे। घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान होने वाले हैं। व्यवसाय में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे।

कर्क

आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिये लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आपके भीतर आत्मविश्वास और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में काफी तीव्रता के साथ काम करेंगे।

सिंह

आपकी योग्यता का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। दूसरों के दोष दर्शन में समय बर्बाद न करें। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिये। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। मन में कुण्ठा की भावना न पनपने दें।

कन्या

किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में आपकी प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें।

तुला

कार्यक्षेत्र में आप फोकस बनाये रखें। नव विवाहित जोड़े आज काफी रोमान्टिक पल का आनन्द लेंगे। भाई-बहनों के साथ हँसी-मजाक का आनन्द उठायेंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक

सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। घर का वातावरण सुमधुर रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं।

धनु

भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करना आपके लिये हितकर होगा। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। किसी प्रिय मित्र से सम्बन्धों में खटास आ सकती है। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।

मकर

करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। उच्च अधिकारी आपकी उन्नति से काफी उत्साहित रहेंगे। घर के लिये नये सामान खरीद सकते हैं। अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

कुम्भ

नौकरी पेशा जातक पैसों की आवक को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। निवेश के लिये समय अच्छा है। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। घर में अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। एकान्त और शान्ति में समय बिताना आज आपको काफी पसन्द होगा।

 मीन

आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी लेकिन जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव दूर होगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। शाम के समय परिजनों के साथ वार्तालाप का आनन्द उठायेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss