Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 02 मार्च, 2025

March 01, 2025 07:10 AM

मेष

महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में दस्तावेजों के कारण समस्या हो सकती है। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभचिन्तकों से विवाद न करें। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

 वृषभ

पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है। कारोबार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। रचनात्मक विचारों का प्रयोग व्यापार में कर सकते हैं।

मिथुन

नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियन्त्रण कर पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में नये प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तेदार आपकी प्रशंसा करेंगे। सभी कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे।

कर्क

धर्म-अध्यात्म के प्रति मन में रुचि जागृत होगी। विदेश में रह रहे लोग स्वदेश लौटने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी डील मिलने की सम्भावना बन रही है। अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर थोड़ा कम रहेगा। विद्यार्थियों का मन दूसरे कार्यों में बँट सकता है। निजी रिश्तों में स्वार्थ की भावना न आने दें।

सिंह

घर-परिवार के लोगों के बीच आपको अच्छा नही लगेगा। राजनीतिक लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये। अड़ियल रवैये के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेकर निर्णय लेना हितकर होगा।

कन्या

घर में प्रसन्नता का माहौल रहने से आप सन्तुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में अपने खर्चों में नियन्त्रण करने का प्रयास करें। पिता के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। वकीलों को किसी बड़े केस में जीत मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम व सम्मान बढ़ेगा।

तुला

कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपना गुस्सा सहकर्मियों पर न उतारें। बिगड़े हुये सम्बन्धों को सुधारने का प्रयास करें। पसलियों में दर्द व खिंचाव की समस्या हो सकती है। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा।

वृश्चिक

अनावश्यक कार्यों को लेकर आप परेशान रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रेम की अपेक्षा दिखावा अधिक रहेगा। मित्र आपकी मदद करने में हिचकिचा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन परेशानी खड़ी कर सकता है। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा। आज शाम को आप किसी गम्भीर विषय पर चिन्तन कर सकते हैं।

धनु

भविष्य की योजनाओं को लेकर गम्भीर रहेंगे। सहकर्मियों का प्रति मन में द्वेष पनप सकता है। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मन में नया कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। जॉब में असन्तोष उत्पन्न होगा। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ जायेंगे।

कुम्भ

आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। धन को लेकर अटके व बिगड़े काम बनेंगे। झूठ बोलने से परहेज करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सलाह लेना उत्तम होगा।

 मीन

किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सभी काम बिना रुकावट के पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss