Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 03 मार्च, 2025

March 02, 2025 08:07 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की प्रशंसा होगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि ले सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है।

 वृषभ

व्यापार में आपको अनचाही पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। आपको आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये काफी लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।

मिथुन

धन उधार देने से बचना चाहिये। व्यवसाय में हुये नुकसान की भरपायी कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी योजना अच्छी तरह से बना लेनी चाहिये। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर चिन्ता हो सकती है। अनजान लोगों पर निर्भरता न रखें।

सिंह

वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कला से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा।

कन्या

सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ने की सम्भावना बन रही है। आपको बोलते समय शब्दों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे।

तुला

छात्रों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। असन्तुलित खानपान के कारण गैस की समस्या हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप चतुराई से आप अपना काम निकाल लेंगे। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक

माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। जोड़ों में दर्द को लेकर थोड़ी समस्या होगी। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर करने से बचें। नये कारोबार की शुरूआत आज न करें।

धनु

घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। निर्माण कार्य से जुड़े हुये प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

मकर

स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर फोकस रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामले अटकने की सम्भावना है।

कुम्भ

घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। महिलाओं को कन्धे और कमर के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर सम्भलकर प्रतिक्रिया दें।

 मीन

कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिन्ता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को कुछ कष्ट हो सकता है। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss