Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 04 मार्च, 2025

March 03, 2025 07:55 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा समय बितायेंगे। आय में वृद्धि होने से काम में मन लगा रहेगा। AI और उन्नत तकनीक पर कार्यरत लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। घर में मौजमस्ती का वातावरण रहेगा। अपनी गुप्त बातों या योजनाओं को सबसे शेयर न करें वरना कुछ लोग इसका अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

 वृषभ

अनचाहे खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आपकी थोड़ी सी सावधानी बड़ी सफलता के मार्ग खोल सकती है। मन में कुछ अज्ञात भय सा रहेगा। अत्यधिक सोच-विचार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा भंग न करें।

मिथुन

अपनी योग्यता का बखूबी लाभ उठायेंगे। आपकी निष्ठा और कार्यक्षमता लोगों के लिये प्रेरणा बनेगी। छोटे व्यापारियों के लिये दिन काफी अच्छा है। सूझबूझ से मुश्किल डील आसानी से अर्जित कर लेंगे। विरोधी आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है।

कर्क

सभी कार्य समय पर पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के प्रति आज दिन समर्पित रहेगा। हालाँकि सौन्दर्य और रोमान्स को लेकर मन में उत्साह कम रहेगा। छोटे बच्चों की गलतियों को नजरअन्दाज न करें।

सिंह

मन में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। बड़ी कम्पनी में जॉब कर रहे लोग अपनी नौकरी से असन्तुष्ट रहेंगे। आज आपको घर पर आराम करना चाहिये। दूसरों के प्रभाव में आकर अपने निर्णयों को प्रभावित न करें। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

कन्या

आज आपको बाहर का भोजन करने से भी बचना चाहिये। सादा और सात्विक आहार ही लें। किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। बॉस के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। किन्तु हर स्थिति में अपना धैर्य बनाये रखें। बिना किसी झिझक से अपना पक्ष मजबूती और विनम्रता से रखें।

तुला

दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ इन्टरनेट पर मुलाक़ात हो सकती है। नये और प्रभावी सम्बन्ध बन सकते हैं। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ डिनर के लिये जा सकते हैं।

वृश्चिक

आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। किन्तु झूठ बोलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिल सकते हैं। शत्रुओं के षड्यन्त्र विफल हो जायेंगे। रुका हुआ धन आपकी योजना और प्रयासों से प्राप्त हो सकता है। बच्चों की सफलता से गौरव की अनुभूति होगी।

धनु

सम्पत्ति को लेकर हो रहे विवादों का निपटारा होगा। अपने निजी जीवन को लेकर दूसरों से सलाह न लें। धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं। बुद्धिमान जनों का सानिध्य प्राप्त होगा।

मकर

ऑफिस में काम की अधिकता हो सकती है। टूटे हुये सम्बन्धों को दोबारा जोड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। सम्पत्ति के मामलों में धन निवेश सावधानी पूर्वक ही करें। विद्यार्थियों को करियर के अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों की चिन्ता रहेगी।

कुम्भ

अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा कर सकता है। धन सम्बन्धी परेशानियों का निराकरण हो सकता है। प्रियजनों के सम्बन्ध में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय अवश्य दें। आप अपना हर काम बारीकी और सफाई से करेंगे।

 मीन

व्यापार के लिये उधार लेना चाहते हैं तो दस्तावेजों का सावधानी से अध्ययन करें। ऑफिस में टीमवर्क के कारण काम समय पर पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है। घर की महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss