Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 05 मार्च, 2025

March 04, 2025 06:36 AM

मेष

किसी पुरानी बात को याद करके आप खुश होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक समस्या के कारण आपका मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिये।

 वृषभ

आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। आय के स्रोत मजबूत होंगे। मन में नये-नये विचार पनपेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या का समाधान होगा।

मिथुन

अपने विरोधियों को बिल्कुल भी अनदेखा न करें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अवहेलना न करें। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कामकाज में गोपनीयता रखने की आवश्यकता है। अति आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें व सूचनायें शेयर करने से बचें।

कर्क

कार्यस्थल पर प्रोजेक्ट्स को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। नयी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। साझेदारी सम्बन्धी योजनाओं को शुरू करेंगे। कुछ भी काम करते समय यदि आप एकाग्रचित्त रहें तो आप बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। जनकल्याण की योजनाओं में आप धन खर्च करेंगे।

सिंह

आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लम्बे समय से जिन चीजों का इन्तजार कर रहे थे, वो आपको प्राप्त हो जायेंगी। गृहक्लेश दूर होने की सम्भावना है।

कन्या

धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपकी दूरदर्शी सोच के कारण आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा।

तुला

करियर की चिन्ता रहेगी। उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है इसीलिये लापरवाही बिल्कुल भी न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अहंकार की वजह से अपने सम्बन्धों को खराब न करें।

वृश्चिक

आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी होगी। ऑफिस में आप काफी आसानी से अपने काम करेंगे। लवमेट के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। व्यवसाय की जटिलताओं के बीच लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

धनु

दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। नये व्यापार की आप शुरूआत कर सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। काम का दबाव आपके ऊपर कम होगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में समय बितायेंगे।

मकर

आज नया काम शुरू न करें। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। गूढ़ विषयों का आप अध्ययन करेंगे। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में आपको काफी ध्यान देना होगा। आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में ताजगी कम हो सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे।

 मीन

मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। चतुराई के कारण आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे। आलस्य त्याग कर अपने काम पर फोकस करें। नकारात्मकता में कमी आयेगी। सभी समस्याओं का समाधान होगा। सोशल मीडिया पर आप सक्रिय रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss