Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 07 मार्च, 2025

March 06, 2025 07:28 AM

मेष

व्यापार में लाभ बढ़ने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों के प्रति समर्पित रहेंगे। परोपकार में आप रुचि लेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी उपलब्धि के लिये पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।

 वृषभ

आज आप अनावश्यक यात्राओं से बचें। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। दूसरों के कार्यों में अपना मत न रखें। मूर्ख लोगों की सलाह से आपको नुकसान हो सकता है। नियमों के पालन में सावधानी रखें।

मिथुन

किसी बड़ी समस्या का निवारण हो सकता है। किसी मित्र के यहाँ से निमन्त्रण प्राप्त होगा। शोध कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आय के साथ आपके खर्च बढ़ सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क

आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको परेशान कर सकते हैं। नये कार्यों को शुरू करना उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पैरों में चोट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त समय व्यतीत करना पड़ेगा।

सिंह

परिवार में अपने दायित्व के प्रति निष्ठावान रहेंगे। युवाओं को करियर की परेशानियों का समाधान मिल सकता है। मित्रों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। सरकारी कार्यों की रुकावट दूर होगी।

कन्या

अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में आप भाग लेंगे। कानूनी मामलों में समझौता हो सकता है। अटकी हुयी योजनायें दोबारा शुरू हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा।

तुला

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। पिछले काफी समय से चल रही उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों में सुधार होगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक

पुरानी बीमारियाँ दोबारा उभर के आने की आशंका है। कब्ज और गैस के कारण आपकी दिनचर्या खराब हो सकती है। गरिष्ठ व पैक्ड भोजन आपको नुकसान कर सकता है। मन में खिन्नता का भाव रहेगा। आकस्मिक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं।

धनु

नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों को लेकर प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यापार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

मकर

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जरूरतमन्द लोगों की आपको मदद करनी पड़ेगी। नौकरी में आपको इन्क्रीमेन्ट मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर जागरूक रहें। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा।

कुम्भ

राजनीति से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। घनिष्ठ मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों के व्यवहार पर गर्व होगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी उत्तम है। भावनात्मक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

 मीन

अपने अधिकारों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। नये प्रकल्पों में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। सहकर्मी आपसे कुछ असन्तुष्ट रहेंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। नजदीकी लोग आपसे शत्रुवत व्यवहार रख सकते हैं।

 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss