Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 08 मार्च, 2025

March 07, 2025 07:09 AM

मेष

आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दोपहर के बाद आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। विद्युतीय उपकरणों से जुड़े कारोबार में लाभ होगा।

 वृषभ

दिन की शुरुआत नकारात्मक रहेगी। सिरदर्द और थकान के कारण काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार में जोखिम भरे कार्य न करें। जॉब में सहयोगियों को नाराज न करें। दोपहर के बाद थोड़ा हल्का महसूस करेंगे। खर्चों में सन्तुलन बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन

परिवार में कोई बड़ा उत्सव हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको महँगे गिफ्ट मिल सकते हैं। आज घर पर वेबसीरीज या मूवी का आनन्द लेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

कर्क

कार्यक्षेत्र में आप मन लगाकर काम करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय को प्रमोट करने के लिये दिन जबरदस्त है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ होगा।

सिंह

अचानक कोई चलता हुआ कार्य रुक सकता है। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। दूर की यात्राओं के लिये दिन अच्छा नहीं है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बदलते मौसम को लेकर सिरदर्द और बुखार की समस्या होगी। शॉपिंग के दौरान मूल्य का ध्यान अवश्य रखें।

कन्या

मित्र के व्यवहार से आप आनन्दित रहेंगे। मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय-व्यय में सन्तुलन बनाकर रखें।

तुला

कृषि कार्यों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। भविष्य को लेकर कोई सार्थक निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा।

वृश्चिक

परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है। नये प्रकल्प में काम करने का विचार बनायेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान दें। गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं। पढ़ाई में कुछ परेशानियाँ आ सकती है।

धनु

दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। अपनी दिनचर्या में छेड़छाड़ न करें। भरोसेमन्द व्यक्तियों से आपको परामर्श लेना चाहिये। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। बुद्धिमान लोगों का परामर्श लेना हितकर होगा।

मकर

विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। कई दिनों से जो काम रुका हुआ था वो आज बन सकता है। व्यापार में पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय को लेकर जो योजना आप बना रहे हैं उसे साकार करने के लिये समय उत्तम है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

कुम्भ

अपने मनपसन्द कार्यों को अन्जाम देंगे। यदि आप किसी जॉब के लिये इन्टरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रियजनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

 मीन

आपको अकेले काम करना पड़ सकता है। आज आप मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। व्यापार को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। सन्तान की योग्यता की प्रशंसा करें। आपको कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss