Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 09 मार्च, 2025

March 08, 2025 06:40 AM

मेष

आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक सम्बन्धों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

 वृषभ

व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

मिथुन

आज आप बेहद आनन्दित रहने वाले हैं। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कर्क

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं।

सिंह

परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या

व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नये घर या जमीन में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें।

तुला

आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक

अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे। भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी।

धनु

इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके साथ एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

मकर

किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा।

कुम्भ

गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है।

 मीन

इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। एसिडिटी के कारण पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। निजी रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss