Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 अप्रैल, 2025

April 18, 2025 04:42 AM

मेष राशि दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन संभलकर चलने का है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कुछ छोटी लेकिन महत्वपूर्ण गलतियाँ भारी नुकसान का कारण बन सकती हैं। शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा। पिता की सेहत में गिरावट की संभावना है, सतर्क रहें।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका प्रभाव बढ़ेगा और प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। हालांकि आत्मबल में थोड़ी गिरावट महसूस होगी, जिससे कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यापार में नवाचार जरूरी हो सकता है।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आपके पुराने अनुभव आज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होंगे। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे घर के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में राजनीतिक माहौल तनाव पैदा कर सकता है। अनावश्यक बहसों से बचें, खासकर प्रेम संबंधों में। छात्रों के लिए यह दिन अनुकूल है, पढ़ाई में मन लगेगा। लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे।

सिंह राशि दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

अचानक से कुछ परेशानियाँ सामने आ सकती हैं। नया वाहन खरीदने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें। रहस्यमयी ज्ञान या तंत्र की ओर आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य में एलर्जी और गर्मी से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं। कारोबार में आय को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

वैवाहिक जीवन में गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं, संवाद से समाधान निकालें। विद्यार्थी शिक्षकों से अपेक्षित मार्गदर्शन नहीं पा सकेंगे, फिर भी मेहनत का साथ न छोड़ें। मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप किसी महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। अपनी कला और योग्यता से लोगों को प्रभावित करेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

धन से जुड़ी लेन-देन में सावधानी रखें, उधार दिया पैसा लौटना मुश्किल हो सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। झगड़े या विवाद से खुद को दूर रखें। खानपान पर विशेष ध्यान दें, भारी और तला-भुना भोजन से परहेज करें।

धनु राशि दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आनंददायक रहेगा। घर की साज-सज्जा या मरम्मत की योजना बना सकते हैं। नई संपत्ति की खरीद संभव है। नकदी की स्थिति बेहतर होगी। नया रोजगार शुरू करने का शुभ समय है।

मकर राशि दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

यात्रा में कुछ असुविधा हो सकती है। विवाहेतर संबंधों की ओर झुकाव परेशानी का कारण बन सकता है। घुटनों और जोड़ो का दर्द उभर सकता है। पुराना फंसा हुआ पैसा मिलना मुश्किल है। क्रोध और अधिक बोलने की आदत से रिश्ते प्रभावित होंगे।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सफलता और समाधान लेकर आया है। विरोधी परास्त होंगे और पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आज रणनीतिक निर्णय ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी।

मीन राशि दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए तैयार रहें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कार्यशैली में बदलाव जरूरी होगा। अति आत्मविश्वास से बचें और अनुभवी मित्रों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss