Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अगस्त, 2026 मेटा की सफाई नाकाफी, सरकार ने फिर भेजा समन , एक हफ्ते में दूसरी बार तलब हुआ मेटा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 24 अप्रैल, 2025

April 23, 2025 02:59 AM

मेष राशि (Aries) – आज का राशिफल

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़े बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। लंबे समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) – दैनिक भविष्यफल

आज आप अपने व्यवहार और विचारों से दूसरों को प्रेरणा देंगे। कार्यों की योजना समय से पहले तैयार कर लेंगे जिससे समय का बेहतर उपयोग हो सकेगा। इंश्योरेंस या कमीशन आधारित कार्यों से लाभ होगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आज का दिन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त है।

मिथुन राशि (Gemini) – आज का राशिफल

अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें, यही आज की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। सामाजिक नेटवर्क से लाभ होगा। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। हालांकि कुछ लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। विदेश यात्रा या वीजा संबंधी मामलों में अड़चन आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) – दैनिक राशिफल

आज का दिन कुछ चुनौतियों के साथ सामने आ सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत फिलहाल टालें। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। कार्यस्थल पर आत्मनिर्भर बनना होगा। सेहत को लेकर सचेत रहें, खासकर मुंह से जुड़ी समस्याओं के प्रति। खानपान पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि (Leo) – आज का दिन

कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव संभव हैं, लेकिन पूर्व की मेहनत से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी। सहयोगियों का भरपूर समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में नई रणनीति अपनाने का समय है।

कन्या राशि (Virgo) – दैनिक भविष्यफल

सहकर्मियों की मदद से कार्य समय पर पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व्यापार में लाभदायक रहेगा। किसी करीबी की सहायता से मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

तुला राशि (Libra) – आज का राशिफल

घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आत्मबल बढ़ेगा। छात्र उच्च शिक्षा की दिशा में सक्रिय रहेंगे। दोस्तों के साथ कुछ असहमति हो सकती है। किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। सोशल मीडिया का उपयोग सतर्कता से करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – दैनिक भविष्यफल

कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यक्तिगत संबंधों में मिठास बढ़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन संतुलन बनाना आवश्यक होगा। कुछ लोग आपकी बातों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) – आज का राशिफल

आर्थिक मामलों में लाभकारी दिन है, खासकर वित्तीय सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए। इच्छाशक्ति से सभी कार्य पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। भाई-बहनों से गंभीर चर्चा संभव है। किसी बड़ी डील से अच्छा लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) – दैनिक राशिफल

पारिवारिक तनाव से मन अशांत रह सकता है। छोटे व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। छात्र पढ़ाई में रुचि नहीं ले पाएंगे। आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हार्डवेयर व्यवसायियों को लाभ के संकेत हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) – आज का भविष्यफल

आप अपनी कार्यशैली पर पुनर्विचार करेंगे। प्रेम जीवन में संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। पढ़ाई और शोध कार्यों में मन लगेगा। अनावश्यक कार्यों से बचें और जरूरी चीजों पर फोकस करें। संबंधों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) – दैनिक राशिफल

कार्यस्थल पर असहमति के कारण अपमान का सामना करना पड़ सकता है। भले ही आपके विचार सही हों, लोग विरोध कर सकते हैं। पारिवारिक कार्यों में रुचि नहीं रहेगी। किसी भी नशे से दूर रहें। शेयर बाजार में बड़ा निवेश फिलहाल टालें।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss