Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अगस्त, 2026 मेटा की सफाई नाकाफी, सरकार ने फिर भेजा समन , एक हफ्ते में दूसरी बार तलब हुआ मेटा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

हेल्थ

देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना

August 05, 2026 05:19 AM

सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्य का विषय है, इसलिए पूरे देश में, विशेष रूप से पूर्वी भारत में ओडिशा सहित, नए आयुष संस्थानों, एकीकृत अस्पतालों की स्थापना और आयुष अवसंरचना को सुदृढ़ करना सम्‍बंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के अधिकार क्षेत्र में आता है। आयुष मंत्रालय, राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) की केंद्र प्रायोजित योजना को राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के माध्यम से लागू कर रहा है। सरकारी क्षेत्र में आयुष शिक्षण संस्थानों की अपर्याप्त उपलब्धता की स्थिति में इस योजना के तहत, उन राज्यों में आयुष अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, 50/30/10 बिस्तरों वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों की स्थापना, मौजूदा स्वतंत्र सरकारी आयुष अस्पतालों का उन्नयन, मौजूदा सरकारी/पंचायत/सरकारी सहायता प्राप्त आयुष औषधालयों का उन्नयन/मौजूदा आयुष औषधालय के लिए भवन निर्माण (किराए पर या जर्जर आवास) और आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) का संचालन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही उन क्षेत्रों में नए आयुष औषधालय की स्थापना के लिए भवन निर्माण किया जा रहा है, जहां आयुष सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ओडिशा सहित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, एनएएम दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अनुसार राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं (एसएएपी) के माध्यम से उपयुक्त प्रस्ताव प्रस्तुत करके वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से एसएएपी के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार, आयुष अवसंरचना को सुदृढ़ करने सहित विभिन्न अनुमोदित गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2014-15 से 2025-26 तक ओडिशा सहित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 6,40,699.24 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। जारी की गई धनराशि की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार स्थिति अनुलग्नक में दी गई है।

अनुलग्नक

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत 2014-15 से 2025-26 तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जारी की गई धनराशि की स्थिति

(लाख रुपये में)

क्रम संख्या

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

धनराशि जारी की गई

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

3409.88

2

आंध्र प्रदेश

12257.56

3

अरुणाचल प्रदेश

9890.96

4

असम

26133.90

5

बिहार

8314.14

6

चंडीगढ़

2491.45

7

छत्तीसगढ

16256.95

8

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

2765.32

9

दिल्ली

871.10

10

गोवा

3738.91

11

गुजरात

18770.77

12

हरियाणा

16484.91

13

हिमाचल प्रदेश

21112.90

14

जम्मू और कश्मीर

28857.50

15

झारखंड

18371.71

16

कर्नाटक

28942.03

17

केरल

40420.12

18

लक्षद्वीप

2088.33

19

मध्य प्रदेश

47884.45

20

महाराष्ट्र

15379.97

21

मणिपुर

9742.60

22

मिजोरम

7520.62

23

मेघालय

8753.69

24

नगालैंड

10053.31

25

ओडिशा

11941.69

26

पुदुचेरी

3224.56

27

पंजाब

7207.76

28

राजस्थान

51051.27

29

सिक्किम

5191.76

30

तमिलनाडु

30890.64

31

तेलंगाना

14856.07

32

त्रिपुरा

6144.98

33

उत्‍तर प्रदेश

106421.56

34

उत्तराखंड

22814.64

35

पश्चिम बंगाल

19736.14

36

लद्दाख

705.11

कुल

640699.24

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***.

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना सारथी के विस्तार का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना सारथी के विस्तार का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की

देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए गए उपाय

देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए गए उपाय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम

गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम

मानसून-संबंधित बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम

मानसून-संबंधित बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) पर अपडेट

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) पर अपडेट

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss