Tuesday, August 04, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 अगस्त, 2026 फ्लैश फ्लड ने केरल के व्यापार जगत की कमर तोड़ी: व्यापारी संगठन की चिंता भारत की राष्ट्रपति ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक आईआईटी दिल्ली में आयोजित हैंडलूम हैकाथॉन 2.0 का सफल समापन हुआ, जिसमें भारत के हथकरघा क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया गया एमएस अधिनियम, 2013 के तहत किए गए नए सर्वेक्षण में कोई भी हाथ से मैला ढोने वाला नहीं मिलाः सरकार

चंडीगढ़

जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई

August 04, 2026 08:18 AM

लौह अयस्‍क की ढुलाई 22.2 प्रतिशत बढ़ी, उर्वरक 12 प्रतिशत बढ़े, अनाज और कोयला दोनों 11.5 प्रतिशत बढ़े; जुलाई 2026 के दौरान विद्युत संयंत्रों को घरेलू कोयले की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ी 

भारतीय रेल ने जुलाई 2026 के दौरान अपना मजबूत संचालनात्‍मक निष्‍पादन जारी रखा। इसने माल ढुलाई और यात्री सेवा दोनों क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि दर्ज की। ज्‍यादा माल ढुलाई, यात्रियों के आवागमन में बढ़ोतरी, बेहतर राजस्‍व अर्जन और आवश्‍यक वस्‍तुओं की बढ़ी हुई आवाजाही, आर्थिक वृद्धि को समर्थन करने, लॉजिस्टिक सुविधाओं को मजबूत करने और पूरे देश में भरोसेमंद आवागमन की सुविधा प्रदान करने में भारतीय रेल की महत्‍वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हैं।

माल ढुलाई में निरंतर वृद्धि

भारतीय रेल ने जुलाई 2026 में 141.3 मिलियन टन माल ढुलाई की, जबकि पिछले साल इसी महीने में 129.7 मिलियन टन माल ढुलाई हुई थी, जो 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। यह मजबूत निष्‍पादन आधारित अर्थव्‍यवस्‍था के प्रमुख क्षेत्र में लगातार मांग और माल ढुलाई से जुड़ी लॉजिस्टिक सुविधाओं और संचालनात्‍मक दक्षता को बेहतर बनाने की लगातार कोशिशों को दर्शाता है।

आवश्‍यक वस्‍तुओं की ज्‍यादा ढुलाई से उद्योग, खेती और ऊर्जा सुरक्षा को समर्थन

जुलाई 2026 के दौरान कई बड़े कमोडिटी समूहों ने साल-दर-साल अच्छी वृद्धि दर्ज की। लौह अयस्‍क की ढुलाई में 22.2 प्रतिशत, कोयले में 11.5 प्रतिशत, अनाज में 11.5 प्रतिशत, फर्टिलाइजर में 12 प्रतिशत और बाकी दूसरे सामान में 12.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण और कृषि क्षेत्र से मजबूत मांग को दिखाता है। थर्मल पावर संयंत्रों में कोयले की मांग बढ़ने के साथ, भारतीय रेल ने पिछले साल इसी महीने की तुलना में जुलाई में विद्युत संयंत्रों को घरेलू कोयले की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ा दी।

माल ढुलाई से होने वाली कमाई में निरंतर बढ़ोतरी

माल ढुलाई में बढ़ोतरी की वजह से जुलाई 2025 में माल ढुलाई से 1,137 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त राजस्‍व अर्जित हुआ, जो 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। जोनल रेलवे में, पूर्व-मध्‍य रेलवे (33 प्रतिशत), पूर्व रेलवे (33 प्रतिशत), पश्चिम-मध्‍य रेलवे (23 प्रतिशत) और दक्षिण-पूर्व रेलवे (10.33 प्रतिशत) ने माल ढुलाई से प्राप्‍त राजस्‍व में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की।

बढ़ता पैसेंजर ट्रैफिक बेहतर रेल कनेक्टिविटी और सेवा वितरण का संकेतक

जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने 63.35 करोड़ पैसेंजर को ढोया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 62.19 करोड़ थी। उपनगरीय और गैर-उपनगरीय, दोनों क्षेत्रों में पैसेंजर ट्रैफिक बढ़ता रहा, जो देश भर में रेल यात्रा के लिए बढ़ती पसंद को दिखाता है।

भारतीय रेल माल ढुलाई की लॉजिस्टिक सुविधाओं को मजबूत करने, यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने और आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। संचालनात्‍मक दक्षता में लगातार सुधार, क्षमता बढ़ाने और ग्राहक-केंद्रित पहलों के जरिए, भारतीय रेल भारत की आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा सुरक्षा और हर दिन लाखों यात्रियों के लिए आवागमन की सुगमता में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा

भारत की राष्ट्रपति ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भारत की राष्ट्रपति ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक

आईआईटी दिल्ली में आयोजित हैंडलूम हैकाथॉन 2.0 का सफल समापन हुआ, जिसमें भारत के हथकरघा क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया गया

आईआईटी दिल्ली में आयोजित हैंडलूम हैकाथॉन 2.0 का सफल समापन हुआ, जिसमें भारत के हथकरघा क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया गया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का तथा उद्घाटन कर इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का तथा उद्घाटन कर इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मानसून 2026 में बाढ़ प्रभावित राज्यों को SDRF के तहत ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मानसून 2026 में बाढ़ प्रभावित राज्यों को SDRF के तहत ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने बिहार के दानापुर और फतुहा के बीच पूर्वी मध्य रेलवे की 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने बिहार के दानापुर और फतुहा के बीच पूर्वी मध्य रेलवे की 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल द्वारा पहली बार जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन; वंदे भारत एक्सप्रेस ने सूरत से अहमदाबाद तक जीवनरक्षक मिशन को बनाया संभव

भारतीय रेल द्वारा पहली बार जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन; वंदे भारत एक्सप्रेस ने सूरत से अहमदाबाद तक जीवनरक्षक मिशन को बनाया संभव

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss