Saturday, August 01, 2026
BREAKING
देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए गए उपाय भारतीय रेल द्वारा पहली बार जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन; वंदे भारत एक्सप्रेस ने सूरत से अहमदाबाद तक जीवनरक्षक मिशन को बनाया संभव परंपरा के साथ नवाचार को जोड़ना: वीसीएफ-एससी ने पहली पीढ़ी की अनुसूचित जातियों की महिला उद्यमियों को एक सफल वस्त्र उद्योग स्थापित करने में कैसे मदद की केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नागरिकों से महिलाओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं तक शीघ्र पहुंच के लिए मिशन शक्ति ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया प्रधानमंत्री 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की नवीनतम जानकारी सेना प्रमुख ने स्वदेशी एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल लॉन्च किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 अगस्त, 2026 मेटा इंडिया प्रमुख के विरुद्ध केस: तकनीकी कंपनियों और सरकार के बीच बढ़ता टकराव

चंडीगढ़

भारतीय रेल द्वारा पहली बार जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन; वंदे भारत एक्सप्रेस ने सूरत से अहमदाबाद तक जीवनरक्षक मिशन को बनाया संभव

August 01, 2026 12:02 PM

भारतीय रेल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), गुजरात पुलिस और चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय ने जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं में रेल की बढ़ती भूमिका को किया प्रदर्शित 

भारतीय रेल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित हृदय (Live Heart) का सफलतापूर्वक परिवहन किया। सूरत से अहमदाबाद तक हृदय को ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस से सुरक्षित एवं निर्धारित समय में पहुंचाया गया। इस हृदय का प्रत्यारोपण यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद में किया जाएगा।

यह अत्यंत संवेदनशील और समयबद्ध जीवनरक्षक अभियान भारतीय रेल, गुजरात राज्य पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण रहा।

हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर तक सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए RPF और गुजरात राज्य पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके माध्यम से अंग को निर्धारित समयसीमा के भीतर अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि प्रत्यारोपण प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद, श्री वेद प्रकाश ने कहा, “यह भारतीय रेल के लिए अत्यंत गर्व और संतोष का क्षण है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से एक जीवित हृदय को सूरत से अहमदाबाद तक सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया गया। ऐसे जीवनरक्षक मिशन में समय का प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण होता है। भारतीय रेल, RPF, गुजरात राज्य पुलिस और चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय ने इस अभियान को सफल बनाया। किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में भारतीय रेल की भूमिका निभाना हमारे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का सर्वोच्च दायित्व है।”

वंदे भारत एक्सप्रेस की गति, समयपालन और विश्वसनीयता ने इस जीवनरक्षक अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारतीय रेल केवल यात्रियों और माल के परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन एवं जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं में भी महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभा रही है।

इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता में भारतीय रेल के विभिन्न विभागों, RPF, गुजरात राज्य पुलिस, चिकित्सकों, अंग प्रत्यारोपण समन्वयकों तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी एजेंसियों के बीच प्रभावी एवं त्वरित समन्वय के कारण यह चुनौतीपूर्ण जीवनरक्षक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय रेल की त्वरित, सुरक्षित और विश्वसनीय सेवाओं के साथ-साथ मानव जीवन की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की नवीनतम जानकारी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की नवीनतम जानकारी

सेना प्रमुख ने स्वदेशी एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल लॉन्च किया

सेना प्रमुख ने स्वदेशी एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल लॉन्च किया

सेना प्रमुख ने स्वदेशी एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल लॉन्च किया

सेना प्रमुख ने स्वदेशी एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल लॉन्च किया

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के हालात की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के हालात की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं के साथ संवाद किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं के साथ संवाद किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर ₹220 करोड़ की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर ₹220 करोड़ की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने क्षमता एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की, जिसकी लागत 299 करोड़ रुपये है

भारतीय रेलवे ने क्षमता एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की, जिसकी लागत 299 करोड़ रुपये है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss