Friday, July 31, 2026
BREAKING
भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर ₹220 करोड़ की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन परियोजना को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने क्षमता एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की, जिसकी लागत 299 करोड़ रुपये है केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष पैरा 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर दिलीप महादु गावित और मोहम्मद बासिल को बधाई दी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01 अगस्त, 2026 पौने डेढ़ सौ साल की प्रतीक्षा के बाद वंदे मातरम् को न्याय, राष्ट्रगान के समान वंदे मातरम् को भी मिलेगा कानूनी संरक्षण Horoscope Today: दैनिक राशिफल 31 जुलाई 2026 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समय से केंद्रीय सहायता दे कर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम कार्यान्वयन को मजबूत किया सरकार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से बुनियादी स्तर पर नशीली दवाओं की रोकथाम को मजबूत करती है सरकार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से बुनियादी स्तर पर नशीली दवाओं की रोकथाम को मजबूत करती है

चंडीगढ़

भारतीय रेलवे ने क्षमता एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की, जिसकी लागत 299 करोड़ रुपये है

July 31, 2026 10:05 AM

परियोजना में बढ़ते यात्री यातायात को संभालने के लिए मौजूदा छह प्लेटफार्मों को चौड़ा करना, 6 नए प्लेटफार्म एवं 6 अतिरिक्त लाइनें जोड़ना शामिल

यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्टेशन के पूर्वी हिस्से में नया प्रवेश द्वार, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, सतही पार्किंग एवं कुशल आवागमन
 

भारतीय रेलवे ने यात्री सुविधाओं एवं परिचालन दक्षता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दक्षिण तटीय रेलवे के विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के पुनर्निर्माण के लिए 299 करोड़ रुपये की मंज़ूरी प्रदान की है। इस परियोजना का उद्देश्य देश के सबसे व्यस्त रेलवे टर्मिनलों में से एक, इस स्टेशन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करना, समयपालन में सुधार लाना और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड का व्यापक पुनर्निर्माण

स्वीकृत परियोजना में अतिरिक्त लाइनों एवं प्लेटफॉर्म के निर्माण के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) के माध्यम से विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड का व्यापक पुनर्निर्माण शामिल है।

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन एक प्रमुख कोचिंग टर्मिनल है, जहां प्रतिदिन लगभग 80,000 यात्री आते-जाते हैं और औसतन 113 ट्रेनें संचालित होती हैं। मौजूदा यार्ड लेआउट के कारण, यहां समाप्त होने वाली तथा यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को समतल क्रॉसिंगों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे अप्रोच सिग्नलों पर ट्रेंनें रुकती है, प्लेटफॉर्मों की उपलब्धता कम हो जाती है और परिचालन संबंधी बाधाएं उत्पन्न होती हैं।

यार्ड के पुनर्निर्माण से समतल क्रॉसिंग का प्रभाव कम होगा, ट्रेनों के रुकने का समय घटेगा, प्लेटफ़ॉर्म का बेहतर उपयोग और अतिरिक्त ट्रेनों को संभालने में मदद मिलेगी।

क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि एवं यात्री-केंद्रित अवसंरचना

कार्य के अंतर्गत निम्न शामिल हैं:

  • लाइन लूप लाइनों को हटाना तथा पॉइंट ज़ोनों को पुनर्व्यवस्थित करना।
  • मौजूदा छह प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण।
  • यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त छह अतिरिक्त प्लेटफॉर्म का निर्माण।
  • छह अतिरिक्त रेलवे लाइनों का निर्माण।
  • यात्रियों के आवागमन एवं सुविधा में सुधार के लिए चौड़े किए गए प्लेटफ़ॉर्मों पर रैंप, लिफ्ट और एस्केलेटर सहित यात्री सुविधाओं का विकास।
  • स्टेशन के पूर्वी हिस्से में एक नए प्रवेश द्वार का निर्माण एवं यात्री आरक्षण प्रणाली का स्थानांतरण।
  • विशाखापत्तनम स्टेशन यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाना, साथ ही समतल पार्किंग सुविधाओं का विकास और एक कुशल परिसंचरण क्षेत्र योजना का विकास।

परिचालन दक्षता एवं यात्री सुविधा में बढ़ोतरी

पुनर्निर्माण परियोजना परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार करेगी क्योंकि इससे कोचिंग यार्ड के भीतर कम भीड़भाड़ होगी, प्लेटफॉर्म की उपलब्धता बढ़ेगी और ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारु होगी। यह अतिरिक्त अवसंरचना विशाखापत्तनम स्टेशन को यात्रियों की बढ़ती मांग को संभालने में सक्षम बनाएगी, साथ ही समयपालन में सुधार करेगी और ट्रेनों के ठहराव को कम करेगी।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर ₹220 करोड़ की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर ₹220 करोड़ की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन परियोजना को मंजूरी दी

वेव्स डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए व्यापार, निवेश और नवाचार के अवसरों का विस्तार

वेव्स डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए व्यापार, निवेश और नवाचार के अवसरों का विस्तार

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियां

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियां

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियां

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियां

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियां

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियां

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियां

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में रिक्तियां

रक्षा मंत्री ने लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (केंद्रीय कमान) में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री ने लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (केंद्रीय कमान) में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

माहे श्रेणी की सातवीं उथले पानी में चलने वाली पनडुब्बी रोधी जहाज़, मछलीपटनम का शुभारंभ

माहे श्रेणी की सातवीं उथले पानी में चलने वाली पनडुब्बी रोधी जहाज़, मछलीपटनम का शुभारंभ

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss