Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

सोशल वेलफेयर

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समय से केंद्रीय सहायता दे कर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम कार्यान्वयन को मजबूत किया

July 30, 2026 01:27 AM

केंद्रीय स्तर की समिति ने 2006 से अब तक 29 समीक्षा बैठकें की हैं; केंद्र प्रायोजित योजना के तहत तेलंगाना को 30.52 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं

भारत सरकार केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ नियमित निगरानी, समय पर वित्तीय सहायता और घनिष्ठ समन्वय के द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के कार्यान्वयन को मजबूत करती है।

यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने लोकसभा में डॉ. मल्लु रवि के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी ।

मंत्री जी ने जानकारी दी कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में 29 मार्च 2006 को गठित केंद्रीय स्तर की समिति, योजना के कार्यान्वयन और दोनों अधिनियमों के प्रावधानों की नियमित रूप से समीक्षा करती है। इसके गठन के बाद से समिति की 29 बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें से नवीनतम बैठक 8 जनवरी 2026 को हुई थी ।

उत्तर में आगे बताया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों पर शीघ्रता से कार्रवाई की जाती है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और त्रिपुरा सरकारों से मांगी गई स्पष्टीकरण प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे योजना के तहत उनके प्रस्तावों पर आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी।

तेलंगाना के संदर्भ में मंत्री जी ने बताया कि राज्य सरकार ने 2026-27 के लिए वित्तीय सहायता का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जिसमें अंतरजातीय विवाह करने वाले ऐसे जोड़ों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना भी शामिल है, जिनमें पति या पत्नी में से एक अनुसूचित जाति समुदाय से हो। उन्होंने कहा कि योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, केंद्र सरकार ने राज्य को 30.52 करोड़ रुपए की राशि जारी की है।

जवाब में यह भी बताया गया कि योजना के निर्बाध कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रस्ताव प्राप्त होने से पहले ही, अप्रैल 2026 में एसएनए-स्पर्श प्लेटफॉर्म पर मदर सैंक्शन के माध्यम से 128.4327 करोड़ रुपए की सांकेतिक राशि जारी कर दी थी। इसके बाद, केंद्रीय सहायता की दूसरी किस्त भी उन पात्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी कर दी गई है जिनके प्रस्ताव निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करना, संस्थागत निगरानी को मजबूत करना और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अधिकारों, गरिमा और कल्याण की रक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर काम करना शामिल है।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss