Sunday, August 02, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का तथा उद्घाटन कर इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मानसून 2026 में बाढ़ प्रभावित राज्यों को SDRF के तहत ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने बिहार के दानापुर और फतुहा के बीच पूर्वी मध्य रेलवे की 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना सारथी के विस्तार का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 अगस्त, 2026 17,900 करोड़ की सौगात: मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी विकास की नई रफ्तार देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए गए उपाय भारतीय रेल द्वारा पहली बार जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन; वंदे भारत एक्सप्रेस ने सूरत से अहमदाबाद तक जीवनरक्षक मिशन को बनाया संभव परंपरा के साथ नवाचार को जोड़ना: वीसीएफ-एससी ने पहली पीढ़ी की अनुसूचित जातियों की महिला उद्यमियों को एक सफल वस्त्र उद्योग स्थापित करने में कैसे मदद की केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नागरिकों से महिलाओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं तक शीघ्र पहुंच के लिए मिशन शक्ति ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मानसून 2026 में बाढ़ प्रभावित राज्यों को SDRF के तहत ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी

August 02, 2026 08:13 AM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, केन्द्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत, बचाव तथा पुनर्वास कार्यों के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

केन्द्र सरकार, आवश्यकतानुसार NDRF की टीमों की पूर्व-तैनाती सहित सभी संभव लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही है

क्षति के आकलन के लिए अरुणाचल प्रदेश और असम में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (IMCT) भेजे जा चुके हैं

असम में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए दो बार IMCT भेजी गई है और नागालैंड सरकार के अनुरोध पर राज्य के लिए भी IMCT का गठन किया जा रहा है

बाढ़ प्रभावित सात राज्यों में से हिमाचल प्रदेश, ओडिशा तथा नागालैंड को वित्तीय वर्ष 2026-27 की SDRF की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस वर्ष मानसून के दौरान बाढ़ से प्रभावित राज्यों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (SDRF) के केन्द्रीय अंश से ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम सहायता जारी करने को मंजूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, केन्द्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत, बचाव तथा पुनर्वास कार्यों के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति की निरंतर निगरानी कर रही है।

मानसून के दौरान केन्द्र सरकार राज्यों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर स्थिति की निगरानी कर रही है। आवश्यकतानुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों की पूर्व-तैनाती तथा रक्षा मंत्रालय द्वारा आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

क्षति के आकलन के लिए अरुणाचल प्रदेश और असम में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (IMCT) भेजे जा चुके हैं। असम में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए दो बार IMCT भेजी गई है और नागालैंड सरकार के अनुरोध पर राज्य के लिए भी IMCT का गठन किया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावित सात राज्यों में से हिमाचल प्रदेशओडिशा तथा नागालैंड को वित्तीय वर्ष 2026-27 की SDRF की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है। राहत कार्यों के लिए संसाधनों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश और ओडिशा को केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने की मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त, अरुणाचल प्रदेशअसमगुजरात तथा महाराष्ट्र को लागू दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दस्तावेजी औपचारिकताओं में छूट देते हुए SDRF की पहली किस्त की उपयुक्त अग्रिम राशि जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत सहायता के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए SDRF के केंद्रीय  हिस्से की पहली किस्त के अग्रिम के रूप में ₹44.55 करोड़असम को ₹379.35 करोड़ और गुजरात को ₹500 करोड़ जारी किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश, जिसे वित्तीय वर्ष 2026-27 की SDRF की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है, को केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के अग्रिम के रूप में ₹193.95 करोड़ प्रदान किए जाएंगे। महाराष्ट्र को पहली किस्त के अग्रिम के रूप में ₹500 करोड़ तथा ओडिशा को, जिसे पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है, दूसरी किस्त के अग्रिम के रूप में ₹500 करोड़ जारी किए जाएंगे। इस निर्णय के साथ बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत, बचाव एवं त्वरित प्रतिक्रिया कार्यों के लिए कुल ₹2,117.85 करोड़ की केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

******

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का तथा उद्घाटन कर इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का तथा उद्घाटन कर इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया

भारतीय रेलवे ने बिहार के दानापुर और फतुहा के बीच पूर्वी मध्य रेलवे की 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने बिहार के दानापुर और फतुहा के बीच पूर्वी मध्य रेलवे की 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल द्वारा पहली बार जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन; वंदे भारत एक्सप्रेस ने सूरत से अहमदाबाद तक जीवनरक्षक मिशन को बनाया संभव

भारतीय रेल द्वारा पहली बार जीवित हृदय (Live Heart) का सफल परिवहन; वंदे भारत एक्सप्रेस ने सूरत से अहमदाबाद तक जीवनरक्षक मिशन को बनाया संभव

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की नवीनतम जानकारी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की नवीनतम जानकारी

सेना प्रमुख ने स्वदेशी एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल लॉन्च किया

सेना प्रमुख ने स्वदेशी एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल लॉन्च किया

सेना प्रमुख ने स्वदेशी एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल लॉन्च किया

सेना प्रमुख ने स्वदेशी एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल लॉन्च किया

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के हालात की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के हालात की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं के साथ संवाद किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं के साथ संवाद किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss