Friday, September 18, 2026
BREAKING
Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा सेमीकॉन 2.0 में डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, आरएंडडी और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2026 रूस पर वार, भारत पर भी तलवार! अमेरिकी संसद से पास हुआ वह बिल जो बदल सकता है दुनिया की व्यापारिक तस्वीर प्रधानमंत्री ने प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

हेल्थ

गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम

July 29, 2026 01:13 AM

स्वास्थ्य लाभ पैकेज-2022 के अंतर्गत 1,961 प्रक्रियाओं के लिए नगद रहित उपचार उपलब्ध

एबी पीएम-जय का दायरा बढ़ाकर 12 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया; वरिष्ठ नागरिक एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स भी शामिल

राष्ट्रीय आरोग्य निधि के माध्यम से 15 लाख रुपये तक की एकमुश्त सहायता; स्वास्थ्य मंत्री का विवेकाधीन अनुदान (एचएमडीजी) गरीब मरीज़ों को 1.25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान करता है

स्वास्थ्य लाभ पैकेज-2022 प्रमुख गैर-संचारी रोगों सहित 27 विशेषज्ञताओं में नगद रहित उपचार की सुविधा प्रदान करता है

राष्ट्रीय आरोग्य निधि (आरएएन) के लिए आवेदन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाते हैं; ऑफ़लाइन जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध

सरकार ने गंभीर बीमारियों के इलाज में वित्तीय सहायता को मजबूत करने के लिए कई उपाय लागू किए हैं, जिसमें स्वास्थ्य योजनाओं की कवरेज बढ़ाना एवं नगद रहित इलाज और वित्तीय सहायता तक पहुंच को बेहतर बनाना शामिल है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जय) का शुभारंभ सितंबर 2018 में किया गया था ताकि परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का द्वितीयक एवं तृतीयक देखभाल अस्पताल में इलाज का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया जा सके। योजना की शुरुआत में, ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के उन 10.74 करोड़ गरीब और कमज़ोर परिवारों को शामिल किया गया जिनकी पहचान 'सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना, 2011' के तहत अभाव एवं व्यावसायिक मानदंडों के आधार पर की गई थी। जनवरी 2023 में भारत की दस वर्षीय जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए लाभार्थियों की संख्या को 10.74 करोड़ से बढ़ाकर 12 करोड़ परिवार किया गया। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की पहचान को और मजबूत करने एवं कवरेज बढ़ाने के लिए वैकल्पिक लाभार्थी डेटाबेस अपनाया गए, जिनमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का डेटाबेस तथा समान सामाजिक-आर्थिक मानदंडों वाले अन्य राज्य-विशिष्ट लाभार्थी डेटाबेस शामिल हैं।

इस योजना के अंतर्गत मार्च 2024 में मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लगभग 37 लाख अतिरिक्त परिवारों को शामिल किया गया। इस योजना का विस्तार कते हुए 70 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया गया, जो 4.5 करोड़ परिवारों से आते हैं चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य लाभ पैकेज (एचबीपी-2022) के अंतर्गत, 27 चिकित्सा विशिष्टताओं में 1,961 प्रक्रियाओं के लिए नगद रहित उपचार उपलब्ध है, जिसमें कैंसर, हृदय रोग, पुराना गुर्दा रोग, मधुमेह संबंधित जटिलताएं, स्ट्रोक, पुरानी श्वसन संबंधी बीमारियां, तंत्रिका संबंधी विकार, यकृत रोग आदि जैसी प्रमुख गैर-संक्रामक बीमारियों के उपचार सहित माध्यमिक एवं तृतीयक देखभाल सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

भारत सरकार, 'राष्ट्रीय आरोग्य निधि' (आरएएन) की अम्ब्रेला योजना के अंतर्गत, सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाओं वाले सरकारी अस्पतालों/संस्थानों में दिल, किडनी, लिवर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीज़ों के इलाज के लिए 15 लाख रुपये तक की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह सहायता योजना की गाइडलाइंस में बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करने पर ही मिलती है।

इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री का विवेकाधीन अनुदान (एचएमडीजी) के तहत, जानलेवा बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीज़ों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने या इलाज खर्च का कुछ हिस्सा उठाने के लिए 1.25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। यह मदद उन मामलों में मिलती है जहां मुफ़्त इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है और बशर्ते कि वे योजना के नियमों में दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। आरएएन योजना के अंतर्गत मदद हेतु आवेदन करने के लिए, संबंधित सरकारी अस्पताल/संस्थान में आरएएन के नोडल अधिकारी से संपर्क करना होगा, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आईटी पोर्टल के माध्यम से मामले की ऑनलाइन प्रोसेसिंग में मदद करते हैं। हालांकि, अगर अस्पताल आरएएन के तहत मामलों के ऑनलाइन प्रोसेसिंग में शामिल नहीं है या केस को ऑनलाइन प्रोसेस करते समय तकनीकी समस्या आती है, तो मरीज का सही तरीके से भरा गया आवेदन फॉर्म (जो आरएएन के दिशानिर्देशों के साथ उपलब्ध है) इलाज करने वाले अस्पताल के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को विचार के लिए भेजना आवश्यक है। आरएएन/एचएमडीजी योजनाओं के बारे में आगे की जानकारी इस लिंक पर प्राप्त की जा सकती है: https://www.mohfw-dohfw.gov.in/→ Offerings → Programmes → Poor Patients Financial Support.

यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में दी।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है

सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एच1एन1 इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की; सतर्कता और मजबूत निगरानी पर जोर दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एच1एन1 इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की; सतर्कता और मजबूत निगरानी पर जोर दिया

केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026' में सीईओ  राउंडटेबल सम्मेलन की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026' में सीईओ राउंडटेबल सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss