Saturday, June 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं 14 जून, 2026 को फ्रांस के नीस में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रुप से उद्घाटन करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘कुष्ठ रोग-मुक्त भारत’ के लिए रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने हेतु क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया एन आई एस डी और डॉ. आर.एस. तोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 जून 2026 ट्रंप का बड़ा दावा: तेहरान डील मंजूर, नए हमले टले भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले से भड़का भारत, अमेरिका को सख्त संदेश AI-171 हादसे के एक साल बाद भी रिपोर्ट गायब, पायलटों ने उठाए सवाल मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की टक्कर, कई राज्यों में तूफान का खतरा केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में 'युवा संगम चरण VI' के तहत छत्तीसगढ़ के छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 मई, 2026

May 09, 2026 08:12 AM

🔴 मेष (Aries)
आज आप किसी नये कार्य की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित रहेंगे। लंबे समय से उलझे मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

🟢 वृषभ (Taurus)
आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धैर्य और समझदारी से लिये गये फैसले लाभकारी साबित होंगे। अधूरे कार्य पूरे करने का दबाव बना रहेगा। परिवार के बुजुर्गों के साथ मधुर व्यवहार रखें।

🟡 मिथुन (Gemini)
जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए अपने व्यवहार में विनम्रता बनाये रखें। आर्थिक सीमाओं के कारण कुछ योजनाएँ समय पर पूरी नहीं होंगी। किसी करीबी या सहयोगी से धोखा मिलने की आशंका है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें। सिरदर्द और मानसिक तनाव के कारण दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है।

🔵 कर्क (Cancer)
आज परिवार के साथ खरीदारी या घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के लिये दिन शुभ है और आप अपने प्रिय को प्रपोज कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। घर की सजावट और सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। आय के नये स्रोत बनने की संभावना है।

🟠 सिंह (Leo)
सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यकुशलता में वृद्धि होने से अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों की सलाह आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा।

🟣 कन्या (Virgo)
आज कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार के बड़े सदस्य किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय ले सकते हैं। अनावश्यक संबंधों से दूरी बनाये रखें, अन्यथा प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। बच्चों पर अपनी इच्छाएँ थोपने से बचें। डायबिटीज के मरीजों को खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिये।

⚖️ तुला (Libra)
आज आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग का भरोसा आपके ऊपर मजबूत होगा। घर-परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा।

🦂 वृश्चिक (Scorpio)
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में बेहतर तालमेल बना रहेगा। मीडिया और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

🏹 धनु (Sagittarius)
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने की संभावना है। कार्यों की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। वर्तमान परिस्थितियों से थोड़ी असंतुष्टि महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं। पैरों में दर्द और थकान महसूस होगी।

🐐 मकर (Capricorn)
जीवनसाथी की ओर से कोई विशेष उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और युवा साथी एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। ससुराल पक्ष में किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। गूढ़ विषयों और आध्यात्मिक ज्ञान में रुचि बढ़ेगी।

🌊 कुंभ (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद होने की आशंका है। क्रोध और जल्दबाजी वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आज शांत और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताना बेहतर रहेगा। अपने ही लोग विरोध कर सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम बनाये रखें।

🐟 मीन (Pisces)
आज कारोबार में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। शुभ कार्यों और धार्मिक गतिविधियों पर धन खर्च हो सकता है। सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने की बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss