अब ई-वीज़ा धारक विदेशियों के प्रवेश के लिए इंटरनेशनल पोर्ट्स की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है
11 और इंटरनेशनल पोर्ट्स के जुड़ने से इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा का आकर्षण और उपयोगिता और बढ़ गई है; भारत लगभग 95% ई-वीज़ा आवेदन 72 घंटे से भी कम समय में प्रोसेस कर देता है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में वैध विदेशी यात्रियों की सुविधा के लिए वीजा व्यवस्था को उदार, सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं
ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश को सुगम बनाने के लिए भारत सरकार ने 11 और अंतरराष्ट्रीय पोर्ट जोड़ने की अधिसूचना जारी की है। नए जोड़े गए 11 अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स में 09 लैंड पोर्ट्स और 02 हवाई अड्डे शामिल हैं। 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स जोड़े जाने से इलेक्ट्रॉनिक वीजा और भी आकर्षक तथा उपयोगी हो गया है। खास बात यह है कि भारत लगभग 95% ई-वीजा 72 घंटे से भी कम समय में जारी कर देता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में वैध विदेशी यात्रियों की सुविधा के लिए वीजा व्यवस्था को उदार, सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं और आंतरिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए तकनीकी बुनियादी ढांचे को भी मजबूती प्रदान की है।
नए जोड़े गए 11 अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स के बाद अब ई-वीजाधारक विदेशी नागरिकों के प्रवेश की सुविधा प्रदान करने वाले अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है, जिसमें 37 हवाई अड्डे, 38 बंदरगाह और 13 लैंड पोर्ट्स शामिल हैं।
वर्तमान में ई-वीजाधारक विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश के लिए उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स की सूची :
|
क्रम संख्या
|
हवाई अड्डे
|
बंदरगाह
|
लैंड पोर्ट्स
|
-
|
अहमदाबाद
|
अगात्ती
|
रक्सौल
|
-
|
अमृतसर
|
अलंग
|
रुपैडीहा
|
-
|
बागडोगरा
|
बेदी बंदर
|
दर्रांगा
|
-
|
भोगापुरम
|
भावनगर
|
जोगबनी
|
-
|
बेंगलुरु
|
कालीकट
|
अगरतला (नया जोड़ा गया)
|
-
|
भुवनेश्वर
|
चेन्नई
|
दर्रांगा (नया जोड़ा गया)
|
-
|
कालीकट
|
कोचीन
|
Gede (नया जोड़ा गया)
|
-
|
चंडीगढ़
|
कुड्डालोर
|
घोजाडांगा (नया जोड़ा गया))
|
-
|
चेन्नई
|
दहेज
|
हरिदासपुर ((नया जोड़ा गया)
|
-
|
कोचीन
|
धामरा
|
जयगांव ((नया जोड़ा गया)
|
-
|
कोयंबटूर
|
हल्दिया
|
डावकी ((नया जोड़ा गया)
|
-
|
दिल्ली
|
हजीरा
|
मोरेह (नया जोड़ा गया)
|
-
|
गया
|
काकीनाडा
|
अटारी (रोड) (नया जोड़ा गया)
|
-
|
गोवा (डाबोलिम)
|
एन्नोर – कामराजर
|
|
-
|
गोवा (मोपा)
|
कांडला
|
|
-
|
गुवाहाटी
|
कराईकल
|
|
-
|
हैदराबाद
|
कट्टुपल्ली
|
|
-
|
इंदौर
|
कोलकाता
|
|
-
|
जयपुर
|
कोल्लम
|
|
-
|
कन्नूर
|
कृष्णापट्टनम
|
|
-
|
कोलकाता
|
मांडवी
|
|
-
|
लखनऊ
|
मोरमुगाओ
|
|
-
|
मदुरै
|
मुंबई
|
|
-
|
मंगलुरु
|
मुंद्रा
|
|
-
|
मुंबई
|
नागपट्टिनम
|
|
-
|
नागपुर
|
न्यू मंगलुरु
|
|
-
|
नवी मुंबई
|
न्हावा शेवा
|
|
-
|
पोर्ट ब्लेयर
|
पारादीप
|
|
-
|
पुणे
|
पिपावाव
|
|
-
|
सूरत
|
पोरबंदर
|
|
-
|
तिरुवनंतपुरम
|
पोर्ट ब्लेयर
|
|
-
|
त्रिची
|
सिक्का
|
|
-
|
वाराणसी
|
टूना-टेकरा
|
|
-
|
विजयवाड़ा
|
तूतीकोरिन
|
|
-
|
विशाखापत्तनम
|
वल्लारपदम
|
|
-
|
भोपाल (नया जोड़ा गया)
|
विशाखापत्तनम
|
|
-
|
तिरुपति (नया जोड़ा गया)
|
विझिंजम – कोवलम
|
|
-
|
|
विझिंजम
|
|
|
|
|
|
|
|
Total
|
37
|
38
|
13
|
ई-वीजा
भारतीय वीजा व्यवस्था, खासकर पर्यटक वीजा, को आसान और उदार बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है ई-वीजा सुविधा की शुरुआत। इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ईटीए) के साथ ई-वीजा सुविधा साल 2014 में 43 देशों के नागरिकों के लिए शुरू की गई थी, जो वर्तमान में 172 देशों के नागरिकों को उपलब्ध है।
ई-वीजा वर्तमान में निम्नलिखित 17 उप-श्रेणियों में उपलब्ध है:
|
क्रम संख्या
|
श्रेणी
|
-
|
पर्यटक
|
-
|
पर्वतारोहण
|
-
|
B-1
B-2
B-3 (बिजनेस वीजा)
B-4
B-5
B-6
|
-
|
-
|
-
|
-
|
-
|
-
|
M-1
M-2 (मेडिकल वीजा)
M-3
M-4
|
-
|
-
|
-
|
-
|
S-1
S-2 (स्टूडेंट वीजा)
|
-
|
-
|
Transit
|
-
|
X-1 (मिसलेनियस)
|
-
|
ग्रुप विज़िटर वीज़ा (क्रूज)
|
उल्लेखनीय है कि भारत लगभग 78% वीजा इलेक्ट्रॉनिक वीजा के रूप में जारी करता है।
***