Sunday, August 09, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026' में सीईओ राउंडटेबल सम्मेलन की अध्यक्षता की डॉ. अम्बेडकर फाउंडेशन की अंतर-जातीय विवाह और अत्याचार पीड़ितों के लिए राहत योजनाओं को 31 मार्च, 2023 से केंद्र प्रायोजित योजना के साथ विलय कर दिया गया उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले CM की PM से मुलाकात, सियासी और विकास के मुद्दों पर मंथन भारतीय रेलवे ने चित्रकूट के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल और प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सेवाओं के विलय को मंजूरी दी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने ई20 पेट्रोल में नमी और क्लोराइड की मौजूदगी की जांच की: 500 पीपीएम क्लोराइड और नमी की मौजूदगी के दावों की पुष्टि नहीं हुई यूजर्स के लिए यूपीआई निःशुल्क Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 अगस्त, 2026 मोदी की नसीहत: सवाल उठाओ, समाधान भी लाओ प्रधानमंत्री 8 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

चंडीगढ़

यूजर्स के लिए यूपीआई निःशुल्क

August 09, 2026 07:43 AM

व्यापारियों के लिए भी अधिकांश लेन-देन निःशुल्क ही रहेंगे

भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम (पीएसएस अधिनियम) में संशोधन, वित्तीय समावेशन के और अधिक फैलाव, यूपीआई की दीर्घकालिक स्थिरता, तकनीकी तरक्की और उभरते जोखिमों के प्रति लचीलेपन को सुनिश्चित करने के लिए एक सहायक प्रावधान है
 

भारत सरकार स्पष्ट रूप से यह घोषणा करती है:

 

  • यूजर्स के लिए निःशुल्क : भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार का लेन-देन शुल्क नहीं देना होगा।
  • पी2पी लेन-देन निःशुल्क : सभी पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन निःशुल्क रहेंगे।
  • व्यापारियों के लिए मामूली एमडीआर : एमडीआर शुल्क लागू होने पर, यह केवल सीमित संख्या में व्यापारी लेन-देन पर, एक निश्चित सीमा से अधिक, मामूली दर पर लागू होगा, जो डेबिट या क्रेडिट कार्ड एमडीआर से बहुत कम होगा।
  • अधिकांश लेन-देन यूपीआई पर व्यापारियों के लिए निःशुल्क रहेंगे। यदि एमडीआर लागू किया जाता है, तो यह केवल सीमा-आधारित होगा और सभी पर समान रूप से लागू नहीं होगा।
  • संसद की ओर से कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होने के बाद, जिसमें भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा 10ए में संशोधन का प्रस्ताव है, एनपीसीआई की अध्यक्षता वाली "यूपीआई और सेवा संचालन समिति" एमडीआर (यदि लागू हो) पर निर्णय लेगी।

 

भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम में संशोधन क्यों?

 

भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम (पीएसएस अधिनियम) में हाल ही में किए गए संशोधन से एक संशय पैदा हुआ है, कुछ लोग इसे आम यूजर्स पर शुल्क लगाने की कोशिश के तौर पर गलत व्याख्या कर रहे हैं। वास्तव में, यह संशोधन यूपीआई की दीर्घकालिक स्थिरता, तकनीकी तरक्की और उभरते जोखिमों के प्रति इसके लचीलेपन को सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया एक सहायक प्रावधान है।

 

  • यूपीआई की प्रगति : लेन-देन की मात्रा में तेजी से प्रगति के साथ, सिस्टम को साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी रोकथाम और इंफ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण और लगातार अपग्रेड की आवश्यकता है।
  • बाजार विस्तार : अधिक कंपनियों को अपने कार्यान्वयन का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करके प्रतिस्पर्धा बढ़ाना जरूरी है, जिसके लिए एक आत्मनिर्भर राजस्व मॉडल की आवश्यकता है।
  • आत्मनिर्भरता : प्रगति के अगले स्तर के लिए केवल सब्सिडी पर निर्भर रहना व्यवहार्य नहीं है। यूपीआई को मजबूत, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार बनाए रखने के लिए एक संतुलित फ्रेमवर्क आवश्यक है।

 

असत्य कहानियों से पैदा हुई चिंता का समाधान

 

कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह सुझाव दिया गया है कि बाहरी प्रभाव नीतिगत बदलावों पर असर डाल रहे हैं। यह पूरी तरह से निराधार, गलत और भ्रामक है। यदि बाहरी दबाव एक कारक होता, तो सरकार ने वर्ष 2016 में यूपीआई की शुरुआत नहीं की होती और न ही जनवरी 2020 से इसे व्यापारियों और नागरिकों दोनों के लिए निःशुल्क बनाया होता और यह न ही यह सुनिश्चित किया होता कि यह दुनिया की सबसे बड़ी त्वरित समय पर होने वाली अंतरसंचालनीय भुगतान प्रणाली बन जाए।

 

अतः, इस संशोधन को सरकार के उस व्यापक उद्देश्य के संदर्भ में देखा जाना चाहिए जिसके अंतर्गत भारत के डिजिटल भुगतान अवसंरचना को संपोषित, प्रतिस्पर्धी, नवोन्मेषी और देश की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाए रखना है।

 

सच तो यह है कि यूपीआई भारत का अपना नवाचार है, और सरकार इसे नागरिकों के लिए निःशुल्क बनाए रखने के साथ-साथ आने वाले दशकों तक इसकी स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

प्रगति का अगला कदम

 

भारत अब डिजिटल भुगतान विकास की अगली लहर के मुहाने पर खड़ा है। यूपीआई को ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में और अधिक विस्तारित करने और प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने के लिए, यूपीआई इकोसिस्टम को आत्मनिर्भर और किफायती होना चाहिए। पीएसएस अधिनियम में संशोधन एक दूरदर्शी कदम है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि यूपीआई एक सुरक्षित, किफायती, समावेशी और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त भुगतान प्रणाली के रूप में फलता-फूलता रहे। 

भारत सरकार निम्नलिखित बिंदुओं की पुष्टि करती है:

 

  • यूपीआई नागरिकों के लिए निःशुल्क रहेगा।
  • नागरिकों के दैनिक लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
  • भविष्य में लागू होने वाला कोई भी एमडीआर नाममात्र का होगा और केवल कुछ चुनिंदा व्यापारी लेन-देनों पर ही लागू होगा।
  • यूपीआई भारत का प्रमुख डिजिटल नवाचार बना हुआ है और वैश्विक स्तर पर विस्तार कर रहा है।

 

वर्ष 2016-17 में लॉन्च होने के बाद से, एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को दुनिया के सबसे समावेशी और गतिशील भुगतान प्रणालियों में से एक में बदल दिया है। त्वरित समय पर आपस में संचालन योग्य भुगतान के एक साहसिक प्रयोग के तौर पर शुरू हुई यह व्यवस्था अब एक वैश्विक मानक बन गई है, जो हर महीने बिलियन की संख्या में लेन-देन संसाधित करती है और रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न अंग बन गई है। आज, यूपीआई दुनिया की सबसे बड़ी त्वरित समय वाली भुगतान प्रणाली है, जिसने केवल जुलाई 2026 में ₹29.9 लाख करोड़ के 2,366 करोड़ लेन-देन संसाधित किए। यूपीआई अब 11 विदेशी देशों में भी सक्रिय है, और कई अन्य देशों ने भी इसमें रुचि दिखाई है।

 

यूपीआई भारतीयों की ओर से भारतीयों के लिए बनाई गई एक राष्ट्रीय उपलब्धि है। सरकार ने एक दशक से इसे प्रोत्साहन दिया है, इसके लिए धन उपलब्ध कराया है और इसका विस्तार किया है, और आगे भी ऐसा करती रहेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे केवल वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक और एनपीसीआई की ओर से जारी की गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और असत्यापित जानकारी को आगे न भेजें।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले CM की PM से मुलाकात, सियासी और विकास के मुद्दों पर मंथन

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले CM की PM से मुलाकात, सियासी और विकास के मुद्दों पर मंथन

भारतीय रेलवे ने चित्रकूट के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल और प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सेवाओं के विलय को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने चित्रकूट के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल और प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सेवाओं के विलय को मंजूरी दी

तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने ई20 पेट्रोल में नमी और क्लोराइड की मौजूदगी की जांच की: 500 पीपीएम क्लोराइड और नमी की मौजूदगी के दावों की पुष्टि नहीं हुई

तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने ई20 पेट्रोल में नमी और क्लोराइड की मौजूदगी की जांच की: 500 पीपीएम क्लोराइड और नमी की मौजूदगी के दावों की पुष्टि नहीं हुई

प्रधानमंत्री 8 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री 8 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह  मुंबई में NUCFDC के नवीन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुंबई में NUCFDC के नवीन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

यूएसबीआरएल से कश्मीर से हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे किसानों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को नए बाजार मिलते हैं: श्री अश्विनी वैष्णव

यूएसबीआरएल से कश्मीर से हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे किसानों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को नए बाजार मिलते हैं: श्री अश्विनी वैष्णव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया  फ़ोन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया फ़ोन

मंत्रिमंडल ने संपीड़ित बायोगैस के लिए राष्ट्रीय एकीकृत योजना, गोबरधन को 23,731 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने संपीड़ित बायोगैस के लिए राष्ट्रीय एकीकृत योजना, गोबरधन को 23,731 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मंजूरी दी

अग्नि-4’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया

अग्नि-4’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया

रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्केटप्‍लेस 'ब्रिक्स वेव्स बाज़ार' ने मुंबई में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों को एकत्रित किया

रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्केटप्‍लेस 'ब्रिक्स वेव्स बाज़ार' ने मुंबई में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों को एकत्रित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss