Saturday, August 08, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री 8 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुंबई में NUCFDC के नवीन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे यूएसबीआरएल से कश्मीर से हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे किसानों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को नए बाजार मिलते हैं: श्री अश्विनी वैष्णव 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई आयुर्वेद के लिए बड़ा प्रोत्साहन: वैश्विक गुणवत्ता मानक स्थापित करने के लिए सीसीआरएएस और बीआईएस के बीच एमओयू आर्थिक बाधाओं को पार करना: PM-YASASVI योजना ने दिव्या दराडे को एमबीए का सपना साकार करने में कैसे सहायता की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 अगस्त, 2026 एफसीआरए विधेयक 'धर्म-निरपेक्ष', शाह ने ईसाई संगठनों को दिलाया भरोसा भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फर्जी या मनगढ़ंत आंकड़े प्रस्‍तुत करने वाले आवेदकों को आयोग्‍य ठहराने के लिए सख्त औषधि नियमों को अधिसूचित किया

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुंबई में NUCFDC के नवीन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

August 08, 2026 12:54 PM

‘सहकार नव-क्रांति’ कार्यक्रम में शहरी सहकारी बैंकों के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर और राष्ट्रव्यापी कोर बैंकिंग सेवा का शुभारंभ होगा

NUCFDC और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान भी होगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुरूप शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को आधुनिक, सुरक्षित और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 8 अगस्त 2026 को मुंबई के फोर्ट स्थित शारदा सदन में नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड—NUCFDC के नवीन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री अमित शाह राज्य शहरी सहकारी बैंक महासंघों तथा महाराष्ट्र के जिला संघों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी करेंगे।

इसके बाद केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह BSE इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘सहकार नव-क्रांति’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान NUCFDC और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय—NFSU के बीच एक समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया जाएगा। यह सहयोग शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा, तकनीकी दक्षता तथा संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर—SOC का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी सेवा बंडल के अंतर्गत कोर बैंकिंग सेवा और उससे जुड़ी अन्य सेवाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा। इन पहलों का उद्देश्य शहरी सहकारी बैंकों को आधुनिक, सुरक्षित और साझा डिजिटल बैंकिंग संरचना उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान ‘सहकार CBS’ से सफलतापूर्वक जुड़ने वाले पहले छह शहरी सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व उप महाप्रबंधक श्री जी. पी. मिस्त्री द्वारा लिखित ‘Operational Risk Management – A Practical Guide to Urban Co-operative Banks’ नामक पुस्तक का लोकार्पण भी करेंगे। यह पुस्तक शहरी सहकारी बैंकों को परिचालन जोखिमों की पहचान, आकलन और प्रभावी प्रबंधन के संबंध में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करती है।

NUCFDC की शुरुआत 2 मार्च, 2024 को शहरी सहकारी बैंकों के लिए एक अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन के रूप में की गई है। इसका उद्देश्य इन बैंकों को साझा तकनीकी प्लेटफॉर्म, कोर बैंकिंग सेवाएं, साइबर सुरक्षा समाधान, क्षमता निर्माण तथा परिचालन सहयोग उपलब्ध कराना है। साझा सेवाओं के माध्यम से विशेषकर छोटे और मध्यम शहरी सहकारी बैंकों को आधुनिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी अपनाने की लागत कम करने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और निजी एवं वाणिज्यिक बैंकों के साथ प्रभावी रूप से प्रतिस्पर्धा करने में सहायता मिलेगी।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री 8 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री 8 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

यूएसबीआरएल से कश्मीर से हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे किसानों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को नए बाजार मिलते हैं: श्री अश्विनी वैष्णव

यूएसबीआरएल से कश्मीर से हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे किसानों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को नए बाजार मिलते हैं: श्री अश्विनी वैष्णव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया  फ़ोन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया फ़ोन

मंत्रिमंडल ने संपीड़ित बायोगैस के लिए राष्ट्रीय एकीकृत योजना, गोबरधन को 23,731 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने संपीड़ित बायोगैस के लिए राष्ट्रीय एकीकृत योजना, गोबरधन को 23,731 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मंजूरी दी

अग्नि-4’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया

अग्नि-4’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया

रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्केटप्‍लेस 'ब्रिक्स वेव्स बाज़ार' ने मुंबई में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों को एकत्रित किया

रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्केटप्‍लेस 'ब्रिक्स वेव्स बाज़ार' ने मुंबई में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों को एकत्रित किया

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) के निरसन के सात वर्ष पूरे होने पर उसके महत्व के बारे में बताया

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) के निरसन के सात वर्ष पूरे होने पर उसके महत्व के बारे में बताया

रेप्को बैंक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 22.90 करोड रुपये का लाभांश चेक भेंट किया

रेप्को बैंक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 22.90 करोड रुपये का लाभांश चेक भेंट किया

सरकार का उद्देश्य भारत के इंटरनेट को गैरकानूनी और अश्लील कॉन्टेंट से मुक्त रखना और एक सुरक्षित व भरोसेमंद डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करना है

सरकार का उद्देश्य भारत के इंटरनेट को गैरकानूनी और अश्लील कॉन्टेंट से मुक्त रखना और एक सुरक्षित व भरोसेमंद डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करना है

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से प्रशिक्षण को व्यवहार में उतारकर आय बढ़ाने का किया आह्वान

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से प्रशिक्षण को व्यवहार में उतारकर आय बढ़ाने का किया आह्वान

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss