Saturday, August 08, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री 8 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुंबई में NUCFDC के नवीन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे यूएसबीआरएल से कश्मीर से हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे किसानों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को नए बाजार मिलते हैं: श्री अश्विनी वैष्णव 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई आयुर्वेद के लिए बड़ा प्रोत्साहन: वैश्विक गुणवत्ता मानक स्थापित करने के लिए सीसीआरएएस और बीआईएस के बीच एमओयू आर्थिक बाधाओं को पार करना: PM-YASASVI योजना ने दिव्या दराडे को एमबीए का सपना साकार करने में कैसे सहायता की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 अगस्त, 2026 एफसीआरए विधेयक 'धर्म-निरपेक्ष', शाह ने ईसाई संगठनों को दिलाया भरोसा भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फर्जी या मनगढ़ंत आंकड़े प्रस्‍तुत करने वाले आवेदकों को आयोग्‍य ठहराने के लिए सख्त औषधि नियमों को अधिसूचित किया

हेल्थ

आयुर्वेद के लिए बड़ा प्रोत्साहन: वैश्विक गुणवत्ता मानक स्थापित करने के लिए सीसीआरएएस और बीआईएस के बीच एमओयू

August 08, 2026 12:47 PM

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन शीर्ष अनुसंधान संगठन, केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) और भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने आज आयुष क्षेत्र के लिए गुणवत्ता मानकों, अनुरूपता मूल्यांकन, वैज्ञानिक अनुसंधान और क्षमता निर्माण को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन पर सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रो. (वैद्य) रबीनारायण आचार्य और बीआईएस के उप महानिदेशक (मानकीकरण-II) श्री संजय पंत ने आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। यह समझौता आयुर्वेद के लिए वैश्विक स्तर के गुणवत्ता मानक स्थापित करने के भारत के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  इससे सुरक्षित, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य आयुर्वेदिक उत्पादों, तरीकों और अनुसंधान का मार्ग प्रशस्त करता होगा।

इस साझेदारी से आयुर्वेद और अन्य आयुष प्रणालियों के लिए मानकों का सहयोगात्मक विकास सुगम होगा, प्रयोगशाला गुणवत्ता और अनुरूपता मूल्यांकन तंत्र मजबूत होगा, पारंपरिक ज्ञान के वैज्ञानिक सत्यापन को बढ़ावा मिलेगा और अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण पहलों में भारत का योगदान बढ़ेगा।

इस अवसर पर वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, "गुणवत्ता विश्वसनीयता की नींव है और विश्वसनीयता वैश्विक स्वीकृति की कुंजी है। सीसीआरएएस और बीआईएस के बीच की यह साझेदारी मजबूत, विज्ञान-आधारित मानक बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है, जिससे आयुर्वेद में जनता का भरोसा बढ़ेगा, नवाचार में मदद मिलेगी और दुनिया भर में साक्ष्य-आधारित पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका सुदृढ़ होगी।"

प्रो. (वैद्य) रबीनारायण आचार्य ने कहा, "सीसीआरएएस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गुणवत्ता प्रणालियों को अपनाकर अपने अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को लगातार मजबूत किया है तथा इसके कई संस्थान और प्रयोगशालाएं पहले से ही एनएबीएल और आईएसओ मानकों के तहत मान्यता प्राप्त हैं। बीआईएस के साथ इससहयोग अनुसंधान की गुणवत्ता, प्रयोगशाला प्रक्रियाओं के मानकीकरण और वैज्ञानिक रूप से मान्य बेंचमार्क के विकास को और बेहतर बनाएगा, जिससे शोधकर्ताओं, उद्योग और अंततः लोगों को लाभ होगा।"

बीआईएस के उप महानिदेशक (मानकीकरण-II) श्री संजय पंत ने इस सहयोग के महत्व के बारे में कहा, "यह समझौता ज्ञापन बीआईएस के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि यह 100वां  समझौता ज्ञापन है और किसी आयुष संगठन के साथ किया गया यह पहला समझौता ज्ञापन है। बीआईएस ने देश भर में सौ से अधिक प्रमुख शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों के साथ सफल साझेदारी की है। हमें इस नेटवर्क में सीसीआरएएस का स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। सीसीआरएएस के वैज्ञानिकों की विशेषज्ञता मानकों को विकसित करने की प्रक्रिया को बहुत बेहतर बनाएगी और परियोजना प्रमुखों के रूप में उनकी भूमिका आयुर्वेद के लिए मजबूत भारतीय मानक तैयार करने की गति को तेज़ करेगी।"

बीआईएस के आयुर्वेद अनुभागीय समिति के अध्यक्ष वैद्य जयंत देवपुजारी ने कहा, "राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर आयुर्वेद में भरोसा बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक मानकीकरण आवश्यक है। यह साझेदारी आयुष क्षेत्र में गुणवत्ता आश्वासन के लिए एक मजबूत और स्थायी ढांचा बनाने के लिए अनुसंधान उत्कृष्टता और मानक विशेषज्ञता को एक साथ लाती है।"

मानकों के विकास में हुई प्रगति के बारे में बताते हुए, बीआईएस के आयुष विभाग के डॉ. राघवेंद्र नाइक ने जानकारी दी कि वर्तमान में आयुर्वेद अनुभागीय समिति के तहत 128 भारतीय मानक हैं, जबकि पिछले तीन वर्षों में आयुष के अलग-अलग क्षेत्रों को कवर करने वाले 243 मानक विकसित किए गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि " सीसीआरएएस के साथ सहयोग से साक्ष्‍य-आधारित और वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक मानक विकसित करने में काफी तेज़ी आएगी, जिससे आयुर्वेद का गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र और मज़बूत होगा।"

इस अवसर पर बीआईएस के आयुष विभाग की वैज्ञानिक ‘ई’ और प्रमुख सुश्री सृष्टि दीक्षित, सीसीआरएएस के उपमहानिदेशक डॉ. एन. श्रीकांत, बीआईएस के आयुष विभाग में अनुसंधान अधिकारी डॉ. राघवेंद्र नाइक और दोनों संगठनों के अधिकारी उपस्थित थे। सीसीआरएएस के सभी 30 पेरिफेरल संस्थानों और केंद्रों के वैज्ञानिक और अधिकारी भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

यह समझौता ज्ञापन भारत के प्रमुख आयुर्वेद अनुसंधान संगठन और देश की राष्ट्रीय मानक संस्था के बीच एक रणनीतिक तालमेल को दर्शाता है। वैज्ञानिक अनुसंधान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य मानकीकरण प्रक्रियाओं के साथ जोड़कर, इस साझेदारी से गुणवत्ता आश्वासन को बेहतर बनाने, प्रयोगशाला की क्षमताओं को सुदृढ़ करने, साक्ष्‍य-आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देने, आयुष उद्योग की सहयता करने और आयुर्वेद के लिए विश्व स्तर पर स्वीकार्य मानक विकसित करने में योगदान मिलने की उम्मीद है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KUN6.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0030LJC.jpg

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फर्जी या मनगढ़ंत आंकड़े प्रस्‍तुत करने वाले आवेदकों को आयोग्‍य ठहराने के लिए सख्त औषधि नियमों को अधिसूचित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फर्जी या मनगढ़ंत आंकड़े प्रस्‍तुत करने वाले आवेदकों को आयोग्‍य ठहराने के लिए सख्त औषधि नियमों को अधिसूचित किया

देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना

देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना सारथी के विस्तार का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना सारथी के विस्तार का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की

देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए गए उपाय

देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए गए उपाय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम

गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम

मानसून-संबंधित बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम

मानसून-संबंधित बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) पर अपडेट

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) पर अपडेट

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss