Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

सोशल वेलफेयर

आर्थिक बाधाओं को पार करना: PM-YASASVI योजना ने दिव्या दराडे को एमबीए का सपना साकार करने में कैसे सहायता की

August 08, 2026 12:40 PM

महाराष्ट्र | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

उच्च शिक्षा में जीवन बदलने की ताकत होती है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए, आर्थिक तंगी प्रायः उनके सपनों को साकार करने में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण महाराष्ट्र की 25 वर्षीय छात्रा सुश्री दिव्या दराडे का है, जो ओबीसी (NT-D) समुदाय की हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ‘ओबीसी’, ईबीसी और डीएनटी विद्यार्थियों के लिए टॉप क्लास शिक्षा हेतु PM-YASASVI योजना' ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उनके संकल्प को और मजबूत किया।

बचपन से ही दिव्या ने पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया और सफल प्रोफेशनल करियर बनाने के प्रति प्रतिबद्ध रहीं। उनकी इच्छा प्रतिष्ठित संस्थान से एमबीए करने और अपने व अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य बनाने की थी। यद्यपि, कम सालाना आय वाले परिवार से होने के कारण, अच्छी क्वालिटी वाली मैनेजमेंट शिक्षा की भारी लागत बड़ी चुनौती थी। भारी ट्यूशन फीस और शिक्षा से जुड़े अन्य खर्चों के कारण उनके परिवार के लिए उनकी उच्च शिक्षा का खर्च उठाना बेहद मुश्किल हो गया था।

उनकी शैक्षणिक क्षमता को देखते हुए, उन्हें PM-YASASVI योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी गई, जिससे वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकीं। इस योजना के अंतर्गत, दिव्या को मार्च 2025 में ₹7,85,000 और जनवरी 2026 में ₹7,66,000 की स्कॉलरशिप सहायता मिली, जिससे 2024-2026 की अवधि के दौरान कुल आर्थिक सहायता ₹15,51,000 हो गई। स्कॉलरशिप में शिक्षा से जुड़े मुख्य खर्च शामिल थे, जिससे उन्हें पूरे फोकस और आत्मविश्वास के साथ अच्छी क्वालिटी वाली शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिली।

टॉप क्लास एजुकेशन स्कॉलरशिप

इस आर्थिक सहायता ने दिव्या को बिना किसी आर्थिक अनिश्चितता के बोझ के एक प्रतिष्ठित संस्थान से अपना 'मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)' पूरा करने में सक्षम बनाया। स्कॉलरशिप ने अच्छी क्वालिटी वाली शिक्षा तक बिना किसी रुकावट के पहुँच सुनिश्चित की, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकीं और अपनी लंबे समय से चली आ रही शैक्षणिक इच्छाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर सकीं। 

अपनी यात्रा के बारे में, सुश्री दिव्या दराडे ने कहा:

"इस स्कॉलरशिप की वजह से मैं बिना किसी आर्थिक चिंता के पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाई। स्कॉलरशिप के सहयोग से, मैं एक प्रतिष्ठित संस्थान से अपना एमबीए पूरा कर सकी और लंबे समय से चली आ रही अपनी शैक्षिक इच्छाओं को पूरा कर पाई।"

दिव्या की यात्रा यह दिखाती है कि कैसे सही शैक्षिक सहयोग, सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ी पृष्ठभूमि वाले योग्य विद्यार्थियों को अपनी पूरी क्षमता हासिल करने में सक्षम बना सकता है।

PM-YASASVI योजना यह सुनिश्चित करती रहती है कि आर्थिक सीमाएं उच्च शिक्षा में बाधा न बनें। यह योजना ओबीसी, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (ईबीसी) और विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों (डीएनटी) के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा पाने, पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने और ज्ञान, कौशल व पेशेवर सफलता के माध्यम से देश के विकास में सार्थक योगदान देने में सक्षम बनाती है।

*******

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss