Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया • डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया • युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री • केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर से जेल तक, अब तिरंगे के सहारे सीजेपी का बड़ा दाँव • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026

चंडीगढ़

रामनवमी पर बंगाल के हावड़ा में भीड़ ने फूंके वाहन, वडोदरा और संभाजीनगर में पथराव

March 31, 2023 07:04 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

हावड़ा, 30 मार्चः देश भर में गुरुवार (30 मार्च) को भगवान राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी का त्योहार पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान देश के कई राज्यों में झड़पें भी देखने को मिली. गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में फतेहपुरा इलाके में रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया. इसके अलावा पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हावड़ा (Howrah) में भी रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव हुआ और वाहनों में आग भी लगाई गई. 

हंगामे के बाद पुलिस कर्मियों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा की घटना पर नाम लिए बिना बीजेपी को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि वे सांप्रदायिक दंगों को अंजाम देने के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं. उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका, लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है. उन्हें हावड़ा में ऐसा करने का दुस्साहस कैसे हो गया?

"एक समुदाय को टारगेट करने के लिए रूट बदला"

ममता बनर्जी ने कहा कि रमजान का भी महीना चल रहा है और इस महीने में मुसलमान कोई ‘गलत’ काम नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि मेरी आंखें, कान खुले हैं. मैं सब कुछ सूंघ सकती हूं. मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से जुलूस निकालते समय मैंने उन्हें पहले ही आगाह कर दिया था कि वे सावधान रहें. मैंने पहले भी कहा है कि रामनवमी की रैली करेंगे तो हिंसा हो सकती है. आज हावड़ा में बुलडोजर भी लेकर गए. रूट बदल दिया, किससे पूछकर रूट बदला? जिससे एक समुदाय को टारगेट किया जा सके.

उन्होंने कहा कि यदि वे मानते हैं कि वे दूसरों पर हमला करेंगे और कानूनी हस्तक्षेपों के माध्यम से राहत प्राप्त करेंगे, तो उन्हें पता होना चाहिए कि जनता एक दिन उन्हें अस्वीकार कर देगी. जिन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. बीजेपी कार्यकर्ताओं में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत कैसे है? 

संभाजीनगर में हुई झड़प

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पुराना नाम औरंगाबाद) के किराडपुरा इलाके में भी दो समूहों के बीच झड़प हुई और पथराव किया गया. साथ ही कुछ निजी और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी गई. पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया. संभाजीनगर के सीपी निखिल गुप्ता ने कहा कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है. पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस. 

महाराष्ट्र के सीएम क्या बोले?

इस घटना पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने अधिकारियों से बात की है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. जिस तरह से आज तक सभी त्योहार एक साथ मनाए गए हैं, उसी तरह सभी त्योहार मनाए जाने चाहिए. राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब न करें.  

गुजरात के वड़ोदरा में हुई झड़प

गुजरात के वड़ोदरा में हुए हंगामे पर पुलिस उपाधीक्षक यशपाल जगनिया ने कहा कि इस दौरान कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ. जुलूस पुलिस सुरक्षा में पूर्व निर्धारित मार्ग से निकाला गया. जगनिया और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंचे थे. 

जगनिया ने दावा किया कि गुरुवार को शहर में निकाले गये हर जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की गई. हालत नियंत्रण में है. घटना उस समय की है जब जुलूस एक मस्जिद के निकट पहुंचा और लोगों ने मौके पर पहुंचना शुरू कर दिया. यह सांप्रदायिक दंगा नहीं है. हमने भीड़ को तितर-बितर किया और जुलूस आगे बढ़ा. अवर पुलिस आयुक्त मनोज निनामा भी मौके पर पहुंचे और शांति बनाये रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का आदेश दिया. 

लखनऊ में भी हुआ हंगामा

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी रामनवमी पर हंगामा हुआ है. डीसीपी नॉर्थ लखनऊ कासिम आबिदी ने कहा कि सुमित नाम के एक व्यक्ति के साथ 10-15 लोग डीजे पर कुछ संगीत बजा रहे थे, जिसके बाद लोगों के दो समूहों के बीच बहस छिड़ गई. इस पर एक अन्य समूह की ओर आपत्ति जताई गई जब वह जानकीपुरम थाने के अंतर्गत मडियाओं गांव में एक धार्मिक स्थल से गुजरा. जुलूस की अनुमति नहीं थी. दोनों गुटों को हिरासत में लिया गया. इलाके में शांति कायम है. 

दिल्ली में स्थिति रही तनावपूर्ण

दिल्ली में भी रामनवमी के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने नियमों के खिलाफ मार्च निकाला, जिसके बाद इलाके में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टालने के लिए दंगा रोधी बल को तैनात करना पड़ा. पुलिस ने यह जानकारी दी. 

दिल्ली पुलिस ने एक समूह के लोगों को रामनवमी महोत्सव के तहत जहांगीरपुरी में ‘श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा’ निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. पिछले साल हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में इलाके में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान वहां दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया था. राम नगरी अयोध्या में भगवान राम का जन्मोत्सव कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss