Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की • भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की • रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की • भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनसीपीसीआर का दौरा किया, कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की और 31 दिसंबर, 2026 तक लंबित फाइलों के समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 अक्तूबर, 2026 • दिल्ली की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: 27,000 जवानों की तैनाती बढ़ाने की मांग, फिर भी 2,800 अब तक नहीं पहुंचे! • उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

चंडीगढ़

गुजरात में बेमौसमी बारिश और तूफान से 14 लोगों और 40 जानवरों की मौत

November 27, 2023 06:31 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

अहमदाबाद, 26 नवंबरः गुजरात में रविवार को तूफान और बेमौसम बारिश होने के बाद कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से करीब चौदह लोगों की मौत हो गई और फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि बारिश की वजह से कम से कम 40 जानवर भी मारे गए हैं.

एसईओसी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, गुजरात की 251 तालुकाओं में से 220 में रविवार सुबह 6 बजे से 10 घंटों के अंदर 50 मिलीमीटर तक बारिश हुई, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और फसलों को नुकसान हुआ. अहमदाबाद शहर में सुबह दो घंटे में 15 मिलीमीटर बारिश हुई. शहर में शाम को अधिक बारिश हुई, जिससे सप्ताहांत में लोग घरों में ही रहे. राजकोट में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जहां स्थानीय लोगों को बेमौसम बारिश का आनंद लेते देखा गया.

अधिकारियों ने बताया कि बारिश से फसलों के नुकसान के अलावा सौराष्ट्र क्षेत्र के मोरबी जिले में फैक्टरियां बंद किए जाने से सिरेमिक उद्योग भी प्रभावित हुआ. एसईओसी के एक अधिकारी ने बताया, “दाहोद जिले में तीन, भरूच में दो और अमरेली, सुरेंद्रनगर, मेहसाणा, बोटाद, पंचमहल, खेड़ा, साबरकांठा, सूरत और अहमदाबाद में एक-एक मौत दर्ज की गई. बताया जा रहा है कि सभी मौतें बिजली गिरने से हुई हैं.” उन्होंने कहा कि और डेटा इकट्ठा किया जा रहा है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद रविवार को गुजरात की सुबह ठंडी रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुजरात में 27 नवंबर को भी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, “रविवार को अहमदाबाद सहित पूरे गुजरात में बेमौसम बारिश शुरू हो गई है. भारी बादलों के बीच 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व से हवाएं चलीं.”

अहमदाबाद में आईएमडी के मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, डांग और तापी जिलों के साथ-साथ सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर, बोटाद और अमरेली जिलों में दिन के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, “केवल रविवार को बारिश होने का पूर्वानुमान है. यह 27 नवंबर तक कम हो जाएगी और दक्षिण गुजरात व सौराष्ट्र जिलों के कुछ हिस्सों में केंद्रित रहेगी.”

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़?

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss