Friday, October 16, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026 • तिरंगे की आड़ या जनता की आवाज़? 16 अक्टूबर को दिल्ली में असल में आंदोलनकारी, सरकार, विपक्ष या पुलिस सबकी साख दाँव पर !

चंडीगढ़

आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का आया लेटेस्ट अपडेट

November 28, 2023 01:11 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 27 नवंबरः मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास कम दबाव बनने की जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि कम दबाव के कारण 29 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान आ सकता है.

इस बीच मौसम विभाग ने पिछले 2-3 दिनों में पूर्वी हवाओं के पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क के कारण पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज और ओलावृष्टि की सूचना भी दी है. 

रिपोर्ट के अनुसार साइक्लोन के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 29 नवंबर के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक दबाव में तब्दील होने की उम्मीद है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. 

मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी
आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने सोमवार (27 नवंबर) को कहा, "उत्तर-पूर्वी मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश, तूफान, बिजली और ओलावृष्टि हुई. हमने लगभग पांच दिन पहले ही इसकी चेतावनी दी थी."

उन्होंने कहा कि फेज-लॉक अब कमजोर हो गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी, लेकिन उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश जारी रहेगी.

अंडमान सागर के ऊपर बादल
इससे पहले एजेंसी ने कहा था कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर  बादल छाए हुए हैं. फिलहाल यहां अधिकतम हवा की गति 10 समुद्री मील से लेकर 20 समुद्री मील है. हालांकि, आईएमडी ने इसके कारण किसी भूस्खलन की कोई संभावना नहीं जताई. 

इन इलाकों में जताई थी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा था कि  27-29 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली,  पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है. 

इसके अलावा मौसम विभाग ने सोमवार को विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई थी. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई थी.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss