Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

पी एम मोदी बोले उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकाल कर रहेंगे, पूरा देश उनके लिए करे प्रार्थना

November 28, 2023 01:12 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

हैदराबाद, 27 नवंबरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तराखंड सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए प्रार्थना की। हैदराबाद के एनटीआर स्टेडियम में आयोज‍ित 'कोटि दीपोत्सवम' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं। मानवता के कल्याण की बात कर रहे हैं। तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाईयों को भी स्थान देना है। जो बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड की एक टनल में फंसे हुए हैं। सरकार और तमाम एजेंसियां मिलकर उन्हें संकट से बाहर निकालने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। लेकिन इस राहत और बचाव अभियान को हमें बहुत सतर्कता से ही पूरा करना है। इस अभ‍ियान में प्रकृत‍ि हमें लगातार चुनौत‍ियां दे रही है। इसके बावजूद हम डटे हुए हैं।

दरअसल उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिल्क्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को भूस्खलन के बाद ढह गया। इसमें 41 श्रमिक मलबे के एक विशाल ढेर के पीछे फंस गए हैं। ऐसे में बहु-एजेंसी बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। 'कोटि दीपोत्सवम' कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड सुरंग में फंसे लोगों को शीघ्र निकालने के लिए अपनी प्रार्थनाओं में याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें उन श्रमिकों के सुरक्षित और जल्द से जल्द बाहर निकलने के लिए प्रार्थना करनी होगी।

अभी कैसे चल रहा राहत और बचाव का काम
दरअसल टलन में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए पांच विकल्प तय किए गए हैं। इन विकल्पों को पूरा करने के लिए पांच अलग-अलग एजेंसियों को ज‍िम्‍मा सौंपा गया है। शनिवार को ड्रिलिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही अमेरिकन ऑगर मशीन खराब हो जाने के बाद बचाव अभियान को झटका लगा। अधिकारियों ने कहा कि ड्रिलिंग का काम, अब मैन्युअल रूप से किया जाएगा।

कहां के फंसे हैं मजदूर

फंसे हुए मजदूरों में उत्तराखंड और असम के दो-दो, हिमाचल के एक, उत्तर प्रदेश के आठ, बिहार और ओडिशा के पांच-पांच, पश्चिम बंगाल के तीन और 15 अन्य झारखंड के हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिक स्थिर और सुरक्षित हैं।

पीएम के प्रधान सचि‍व मौके पर

इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा किया और चल रहे बचाव प्रयासों का जायजा लिया। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने प्रमोद कुमार मिश्रा के साथ सुरंग के अंदर काम का निरीक्षण किया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss