Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की • भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की • रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की • भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनसीपीसीआर का दौरा किया, कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की और 31 दिसंबर, 2026 तक लंबित फाइलों के समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 अक्तूबर, 2026 • दिल्ली की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: 27,000 जवानों की तैनाती बढ़ाने की मांग, फिर भी 2,800 अब तक नहीं पहुंचे! • उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

चंडीगढ़

पाकिस्तान में बिलावल भुट्टो-जरदारी की पार्टी पीपीपी और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन के बीच सरकार गठन को लेकर बनी सहमति

February 12, 2024 06:14 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 11 फरवरीः पाकिस्तान में बिलावल भुट्टो-जरदारी की पार्टी पीपीपी और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन के बीच सरकार गठन को लेकर सहमति बन गई है। आम चुनाव में नेशनल असेंबली में किसी भी दल को बहुमत न मिलने के बाद दोनों दलों ने आधिकारिक तौर पर सरकार बनाने की कवायद शुरू की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो-जरदारी और पार्टी अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने रविवार को लाहौर में अपने आवास पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ से मिले। बैठक में दोनों दल सैद्धांतिक रूप से देश को राजनीतिक अस्थिरता से बचाने के लिए एकसाथ आने पर सहमत हुए।

पीएमएल-एन अध्यक्ष की ओर से एक्स पर जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों दलों के नेताओं ने देश की मौजूदा स्थिति और भविष्य में राजनीतिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो ने देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए संघीय सरकार बनाने पर सहमति व्यक्त की। बयान के मुताबिक, पीपीपी चेयरमैन बिलावल सरकार गठन को लेकर पीएमएल-एन के प्रस्तावों को अब पार्टी की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में रखेंगे। पीपीपी नेतृत्व से मुलाकात करने वाले पीएमएल-एन के प्रतिनिधिमंडल में आजम नजीर तरार, अयाज सादिक, अहसान इकबाल, राणा तनवीर, ख्वाजा साद रफीक, मलिक अहमद खान, मरियम औरंगजेब और शजा फातिमा शामिल थे।
 
पीएमएल-एन के प्रस्ताव पर पीपीपी की केंद्रीय समिति की बैठक में होगी चर्चा
वहीं, पीपीपी अध्यक्ष के सचिवालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार गठन के लिए पीपीपी शीर्ष नेतृत्व से पहली बार पीएमएल-एन के नेताओं ने लाहौर में आधिकारिक रूप से मुलाकात की। सरकार गठन में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का समर्थन मांगने के लिए पीएमएल-एन अध्यक्ष शाहबाज शरीफ बिलावल हाउस पहुंचे। पीपीपी अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी, पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री मियां शहबाज शरीफ ने सरकार गठन पर चर्चा की। गठबंधन सरकार में शामिल होने के पीएमएल-एन के प्रस्ताव पर सोमवार को पीपीपी की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में चर्चा होगी। इससे बाद पीएमएल-एन नेतृत्व को पार्टी के फैसले की जानकारी दी जाएगी।

सरकार गठन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई: सिद्दीकी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के संयोजक खालिद मकबूल सिद्दीकी ने कहा कि पीएमएल-एन के नेताओं के साथ बैठक के दौरान अगली सरकार के गठन के संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई। कराची में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव नतीजों ने पाकिस्तान में चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी दलों को देश को संकट से बाहर निकालने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थिरता सबसे महत्वपूर्ण है।  सिद्दीकी ने कहा कि एमक्यूएम-पी को सरकार में कोई हिस्सेदारी मिलेगी या नहीं। अभी स्पष्ट नहीं है। इससे पहले पीएमएल-एन ने एक बयान में दावा किया था कि उसका एमक्यूएम-पी के साथ नई सरकार में एक साथ काम करने के लिए सैद्धांतिक समझौते पर सहमति बन गई है।
 
पीएमएल-एन के साथ जा सकते हैं पीटीआई समर्थित विजयी उम्मीदवार
पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली में सबसे अधिक सीटों (93) पर जीत हासिल की है। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को 79 सीटें और पीपीपी को 54 सीटें मिली हैं। इस तरह संघीय सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। कुछ पीटीआई समर्थित विजयी उम्मीदवारों के साथ अन्य पार्टियां सरकार गठन में पीएमएल-एन को अपना समर्थन दे सकती हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़?

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss