Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

गाजा में रुकेगी लड़ाई! डेढ़ महीने के सीजफायर समझौते के करीब इजरायल और हमास

February 27, 2024 06:23 AM

सिटी दर्पण 

तेल अवीव, 26 फरवरी: गाजा पट्टी में चार महीने से ज्यादा से चल रही लड़ाई के रुकने की उम्मीद जगी है। इजरायल और हमास छह सप्ताह के युद्धविराम समझौते पर सहमति के करीब पहुंच गए हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते के तहत दोनों पक्ष छह सप्ताह तक लड़ाई रोकने के साथ-साथ बंधकों को भी रिहा करेंगे। हमास की ओर से 40 इजरायली बंधकों को छोड़ा जाएगा। इजरायल भी अपनी जेल में बंद सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। साथ ही कुछ फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा में लौटने की अनुमति दी जाएगी और मानवीय सहायता में भी वृद्धि की जाएगी।

पेरिस में युद्धविराम समझौते पर मीटिंग के बाद इजरायल इस सप्ताह कतर में होने वाली बैठक के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने जा रहा है। पेरिस की बैठक में अमेरिका, मिस्र और कतर ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। ये बैठक सफल रही और इसने शांति की उम्मीदों को बढ़ाया। बताया गया है कि बैठक में हमास ने अपनी कई मांगें छोड़ दीं। हालांकि अभी भी दोनों पक्ष किसी परिणाम पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन कतर की अगली बैठक में सीजफायर समझौता फाइनल हो जाना तकरीबन तय माना जा रहा है।

हमारे लिए बंधकों की रिहाई अहम

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह अपने बंधकों की रिहाई के और रफाह में हमास के खात्मे की रूपरेखा पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एक प्रतिनिधिमंडल पेरिस भेजा और अब हम वार्ता के अगले चरणों पर चर्चा करेंगे। इज़रायली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी ने कहा कि अस्थायी युद्धविराम को किसी भी हालत में युद्ध के अंत के रूप में नहीं समझा जा सकता है। हम हमास को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।हमास ने अभी तक प्रस्ताव के विवरण पर टिप्पणी नहीं की है। हमास ने इससे पहले कुछ मौकों पर सीजफायर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। हमास ने किसी भी बातचीत के लिए पूरी तरह से युद्ध रोकने और गाजा से इजरायली सैनिकों की पूरी तरह से वापसी की मांग रखी थी। हालांकि अब उसके डेढ़ महीने के युद्ध विराम पर सहमति जताने की बात सामने आ रही है। गाजा में हमास के पास अभी भी इजरायल के करीब 100 बंधकों के होने का दावा किया जा रहा है। इजरायल के मुताबिक उसके 134 बंधक हमास की कैद में हैं। वहीं ये भी दावा किया जा रहा कि इनमें से करीब 50 बंधकों की अब तक मौत हो चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss