Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026 • दशकों पुराने बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 11,973 एमयू बिजली का हिस्सा

चंडीगढ़

मध्यप्रदेश, UP और राजस्थान में बारिश, ओले भी गिरे:फसलों को नुकसान, दो दिन बदला रहेगा मौसम, हरियाणा में बूंदाबांदी

February 28, 2024 05:27 AM

सिटी दर्पण,

नई दिल्ली, 27 फरवरीः मध्यप्रदेश के भोपाल और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे पहले सोमवार को भी मप्र के साथ ही UP, राजस्थान और हरियाणा में बारिश हुई। कहीं-कही ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में सोमवार को भी मूसलाधार बारिश हुई थी, बिजली और ओले भी गिरे थे। जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नरसिंहपुर, भोपाल समेत 15 जिलों में भी बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में अगले 24 घंटे में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP के झांसी में मंगलवार तड़के तेज बारिश के साथ ओले गिरे। यहां सड़कों पर सफेद चादर जैसी बिछ गई है। वहीं, जालौन में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई। प्रयागराज में भी सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में सोमवार को सीकर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, हनुमानगढ़, अजमेर, चूरू में बरसात हुई। जैसलमेर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम केंद्र जयपुर ने आज अलवर, भरतपुर, धौलपुर के एरिया में बादल छाने और बरसात होने की संभावना जताई है। 2 मार्च से प्रदेश में एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इससे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है। छत्तीसगढ़ के 4 संभाग में बारिश का अलर्ट है।

भोपाल-सीहोर समेत कई जिलों में ओले गिरे:74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी; बिजली गिरने से दो बच्चों समेत 3 की मौत

मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मंगलवार को भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। छिंदवाड़ा में मूसलधार बारिश हुई।भोपाल में दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की यह रफ्तार राजाभोज एयरपोर्ट के एटीसी टॉवर में रिकॉर्ड की गई।

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले:कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल; 4 संभाग में है यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला है। पेंड्रा में मंगलवार दोपहर को तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने 4 संभाग में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिले में हल्की बारिश के आसार हैं।

राजस्थान के 3 जिलों में बारिश की संभावना: अजमेर समेत 4 शहरों में हुई बरसात; 30 किलोमीटर की स्पीड से चली हवा, सर्दी बढ़ी

राजस्थान में मंगलवार को 3 जिलों में बारिश होने की संभावना है। अजमेर समेत 4 शहरों में सोमवार रात भी बरसात हुई। बारिश और हवा चलने से गलन बढ़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 मार्च से प्रदेश में एक नया स्ट्रांग वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इससे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है। 

हरियाणा के 7 जिलों में बूंदाबांदी, 1 और 2 मार्च को बारिश के आसार; तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले

हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। 7 जिलों जींद, सोनीपत, झज्जर, हिसार, महेंद्रगढ़, सिरसा और पानीपत में बूंदाबांदी हुई। कई जगह बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने 1 से 2 मार्च को बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss