Tuesday, November 10, 2026

चंडीगढ़

यूक्रेन में सैन्य टुकड़ी भेजने के लिए तैयार हो गया 'नाटो'!

February 28, 2024 05:37 AM

सिटी दर्पण,

नई दिल्ली, 27 फरवरीः रूस और यूक्रेन में जंग को दो साल पूरे हो गए। सैन्य संगठन 'नाटो' के देशों की ओर से यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद दी जाती रही है। इसी बीच रूस से जंग लड़ने के लिए यूक्रेन में नाटो की सेना भेजने को लेकर नाटो प्रमुख का बड़ा बयान सामने आया है। जानिए सैन्य टुकड़ी यूक्रेन भेजने को लेकर नाटो प्रमुख ने क्या कहा?

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कुछ पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन में लड़ाकू सैनिकों की टुकड़ी भेजे जाने की खबरों के बीच मीडिया को बताया कि सैन्य गठबंधन की युद्धग्रस्त देश में सैनिक भेजने की कोई योजना नहीं है। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो सहयोगी देश यूक्रेन को प्रभावी समर्थन मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हम 2014 से ऐसा करते आ रहे हैं और रूसी आक्रमण के बाद समर्थन बढ़ाया गया है, लेकिन यूक्रेन में नाटो के लड़ाकू सैनिकों को भेजने जैसी कोई योजना नहीं है।''

द्विपक्षीय समझौते पर कर रहे विचार

सोमवार को पेरिस दौरे से पहले स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कहा कि कुछ देश इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या यूक्रेन को रूसी आक्रमण से बचाने में मदद करने के लिए युद्धग्रस्त देश में सेना भेजने के लिए द्विपक्षीय समझौता किया जाए या नहीं। पेरिस में 20 से ज्यादा देशों के शीर्ष अधिकारी यूक्रेन को दी जाने वाली मदद में वृद्धि के विकल्प पर चर्चा करने के लिए साथ आ रहे हैं। फिको ने कहा कि उनकी सरकार की स्लोवाकियाई सैनिकों को भेजने की कोई योजना नहीं है। 

जानिएस्लोवाकिया की संसद के स्पीकर ने क्या कही बात?

हालांकि उन्होंने इस बात की ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया कि कौन से देश इस तरह के समझौते पर विचार कर रहे हैं। स्लोवाकिया संसद के स्पीकर पीटर पेल्लेग्रिनी ने कहा कि स्लोवाकिया यूक्रेन में सैनिकों को नहीं भेजेगा। 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss