Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 नवंबर, 2026 • पुणे की बदलेगी तस्वीर! 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार • Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026

चंडीगढ़

यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं!

March 28, 2024 06:44 AM

सिटी दर्पण

लखनऊ, 27 मार्च:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की 80 लोकसभा सीट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, सीएम योगी, एमपी सीएम मोहन यादव समेत 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

बीजेपी ने गांधी परिवार समेत उन सभी सांसदों को स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल नहीं किया है जिनके इस बार टिकट काट दिए गए हैं। वहीं बीजेपी ने सांसद बृज भूषण शरण सिंह, रीता बहुगुणा जोशी को भी स्टार प्रचारक ना बनाकर साफ संदेश दे दिया है। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव से भी बीजेपी ने दूरी बनाई है। स्टार प्रचारक की लिस्ट में बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव का नाम भी शामिल नहीं है।

क्या इनका भी कट सकता है टिकट?

दरअसल यूपी की बाकी बची 12 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। इसमें कैसरगंज, इलाहाबाद, बलिया, मैनपुरी, रायबरेली समेत कई सीटें शामिल है। इसमें से कैसरगंज से सांसद बृज भूषण शरण सिंह, इलाहाबाद से सांसद रीता बहुगुणा जोशी, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त समेत कई सीटों पर मौजूदा सांसदों का बीजेपी टिकट काट सकती है। वहीं बीजेपी ने बृज भूषण शरण सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, वीरेंद्र सिंह मस्त को अपने स्टार प्रचारक लिस्ट में भी शामिल नहीं किया है। इसके बाद से इन सभी मौजूदा सांसदों को तगड़ा झटका लगा है।

इन मौजूदा सांसदों का कट टिकट

इतना ही नहीं, बीजेपी ने फायरब्रांड नेता वरुण गांधी, जनरल वीके सिंह और संघमित्रा मौर्या को भी स्टार प्रचारक नहीं बनाया है। इसके अलावा संतोष गंगवार, सत्यदेव पचौरी, बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य, राजवीर सिंह दिलेर, अक्षयवर लाल गौड़ और राजेंद्र अग्रवाल को भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में जिम्मेदारी नहीं दी है। इन सभी मौजूदा सांसदों के टिकट बीजेपी ने काट दिया है। इसके अलावा बीजेपी ने वरुण गांधी के साथ ही सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी को स्टार प्रचारक नहीं बनाया है।

बीजेपी ने बदल दिए 13 प्रत्याशी

बीजेपी ने यूपी की 80 की 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके चलते बीजेपी ने कुल 13 सीट पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। इसमें से करीब 9 मौजूदा सांसद है। वहीं बीजेपी ने पीएम मोदी के अलावा यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों और तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया है। इसके अलावा संतोष सिंह, दानिश आजाद अंसारी, गीता शाक्य, स्मृति ईरानी, स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मी कांत बाजपाई, असीम अरुण, कपिलदेव अग्रवाल, हेमा मालिनी समेत 40 बड़े चेहरों को यूपी में स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss