Friday, October 16, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026 • तिरंगे की आड़ या जनता की आवाज़? 16 अक्टूबर को दिल्ली में असल में आंदोलनकारी, सरकार, विपक्ष या पुलिस सबकी साख दाँव पर !

चंडीगढ़

ईरान की धमकी के बाद इजरायल में सैनिकों की छुट्टी कैंसल, IDF ने कहा- फाइटर जेट तैयार, क्या मध्य पूर्व में बड़ी जंग की तैयारी?

April 05, 2024 05:24 AM

सिटी दर्पण

तेल अवीव, 04 अप्रैल: सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले में ईरान के टॉप जनरल की मौत के बाद मध्य पूर्व बड़े तनाव से गुजर रहा है। ईरान के जवाबी हमले की धमकी के बाद इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को सभी लड़ाकू सैनिकों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। इजरायली सेना ने अपनी घोषणा में कहा, "स्थितिजन्य आकलन के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि सभी आईडीएफ लड़ाकू इकाइयों के लिए छुट्टी अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी।" टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, बयान में आगे कहा गया है कि आईडीएफ युद्द में है और आवश्यकतानुसार बलों की तैनाती के मुद्दे की लगातार समीक्षा की जा रही है।

बुधवार को इजरायली सेना ने कहा था कि उसने हवाई सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रिजर्विस्टों को तैयार रखा है। इस बीच रायटर्स के पत्रकारों और तेल अवीव में रहने वाले नागरिकों ने बताया है कि जीपीएस सेवाएं बाधित हो गई हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसा गाइडेड मिसाइलों को रोकने की तैयारी के तहत किया जाता है। इसके पहले सोमवार को एक हवाई हमले में सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास तहस-नहस हो गया था। हमले में ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के टॉप जनरल रेजा जहेदी और उनके डिप्टी समेत 5 अन्य आईआरजीसी अधिकारी मारे गए थे। हमले में 6 सीरियाई नागरिकों की भी मौत हुई थी। जहेदी सीरिया में रिवॉल्यूशनरी गॉर्ड की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देख रहे थे, जिनमें सीरिया में हिजबुल्लाह लड़ाकों को हथियारों की आपूर्ति सुनिश्चित करना भी शामिल था।

ईरानी जनरल की मौत के बाद बढ़ा तनाव

ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि वह इस हमले का बदला लेगा। ईरान के विदेश मंत्री ने इसे एक बर्बर कृत्य बताते हुए कहा था कि इसका जवाब हम अपने हिसाब से देंगे। ईरान के प्रॉक्सी चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने इजरायल को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। हालांकि, हमले को लेकर इजरायल ने न तो हमले की जिम्मेदारी ली थी और न ही इसका खंडन किया था। ईरान की धमकी के बाद मध्य पूर्व को लेकर विश्लेषक चिंता जता रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि ईरान बदले के लिए इजरायल के अंदर हमला कर सकता है। इजरायली सेना की कार्रवाई को इसी के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।

ईरान की धमकी के बाद इजरायली एयर फोर्स तैयार

ईरान की धमकी के बाद आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, इजराइल अपने खिलाफ हर खतरे को गंभीरता से ले रहा है और लड़ाकू विमान "विभिन्न प्रकार के परिदृश्यों" के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “पिछले छह महीनों में हम कई मोर्चों पर युद्ध में रहे हैं। हम सभी क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्क हैं। हम हर समय खतरों को देख रहे हैं और कई मोर्चों पर उन्हें विफल कर रहे हैं। रक्षा और हमले के लिए उच्च स्तर की तैयारी पर हैं। हम लगातार आकलन कर रहे हैं और किसी भी बयान और सभी दुश्मनों को गंभीरता से लेते हैं।" हगारी ने आगे कहा, हमने लड़ाकू इकाइयों की सतर्कता बढ़ा दी है। वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है। हमारे विमान रक्षा और हमले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss