Friday, November 06, 2026
BREAKING
• सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गिरफ्तारी से पहले हिरासत का समय भी 24 घंटे में शामिल, पुलिस नहीं कर सकती औपचारिक कार्रवाई का इंतजार • केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है • भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रेड-ए क्षेत्रों में सूक्ष्मजीव निगरानी संबंधी आवश्यकताओं को निर्धारित करने के लिए अनुसूची-एम में संशोधन का प्रस्ताव रखा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 नवंबर, 2026 • दिवाली से पहले दिल्ली की हवा ने बजाई खतरे की घंटी • Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

चंडीगढ़

BJP Candidates List: किरण खेर, रीता बहुगुणा का टिकट कटा, आसनसोल से अहलुवालिया उम्मीदवार, बीजेपी की एक और लिस्ट जारी

April 11, 2024 07:12 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में 9 नाम हैं. बीजेपी की लिस्ट में यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी ने संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट कर इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है.

बीजेपी की लिस्ट

सीट उम्मीदवार
चंडीगढ़ संजय टंडन
मैनपुरी जयवीर सिंह ठाकुर
कौशाम्बी विनोद सोनकर
फूलपुर प्रवीण पटेल
इलाहाबाद नीरज त्रिपाठी
बलिया नीरज शेखर
मछलीनगर बीपी सरोज
गाजीपुर पारस नाथ राय
आसनसोल एस एस अहलुवालिया

बीजेपी की लिस्ट की बड़ी बातें

- चंडीगढ़ से संजय टंडन को टिकट दिया गया है. इस सीट से दो बार की सांसद किरण खेर का टिकट काटा गया है. किरण खेर 2014 और 2019 में दो बार लोकसभा चुनाव जीतीं. 

- बीजेपी की इस लिस्ट में जिन 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, 2019 में उनमें से 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. लेकिन इनमें से सिर्फ 2 सीटों मछलीनगर और कौशाम्बी में मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है. जबकि 4 सीटों पर सांसदों के टिकट काट दिए हैं. आसनसोल पर 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते बाबुल सुप्रियो पहले ही इस्तीफा देकर टीएमसी में शामिल हो गए थे.

- यूपी की मैनपुरी सीट से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीनगर से बीपी सरोज, और गाजीपुर सीट से पारस नाथ राय को टिकट दिया गया है. इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी सांसद थीं. इलाहाबाद से उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं.

- इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एस एस अहलुवालिया को टिकट दिया है. इस सीट से बीजेपी ने पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन बाद में उन्होंने टिकट लौटा दिया था. इस सीट से टीएमसी ने अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. 

- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी अब तक 425 से ज्यादा उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. 80 सीटों वाले यूपी में बीजेपी 74 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि 6 सीटों में से 2 पर सहयोगी रालोद, 2 पर अनुप्रिया पटेल का अपना दल चुनाव लड़ेगा. जबकि एक-एक सीट निषाद पार्टी और राजभर की पार्टी को दी गई है. बीजेपी ने 74 में से अब तक 69 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है. बीजेपी ने सबसे पहले 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसके बाद 72, 9 और 16 उम्मीदवारों की अलग अलग लिस्ट जारी की.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 नवंबर, 2026

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 नवंबर, 2026

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss