Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, लगभग 20 घायल, बस हादसे पर PM ने जताया दुख, बोले-जिन्होंने बच्चों को खोया…हरियाणा सरकार ने दिया सख्‍त आदेश

April 12, 2024 05:34 AM

सिटी दर्पण

महेंद्रगढ़, 11 अप्रैल :हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई है और करीब 20 घायल हो गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शुरुआती खबरों में कहा गया है कि महेंद्रगढ़ में किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश के दौरान बस पलट गई थी। महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वर्मा ने उन खबरों के बारे में पूछा गया जिसमें चालक के नशे में होने का दावा किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा, ”हमने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मेडिकल जांच की जा रही है जिसके बाद ही हम पुष्टि कर पाएंगे कि वह वास्तव में नशे में था या नहीं।”

एसपी ने कहा कि कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई। उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं।

महेंद्रगढ़ स्‍कूल बस हादसे पर PM ने जताया दुख, बोले-जिन्होंने बच्चों को खोया…हरियाणा सरकार ने दिया सख्‍त आदेश

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूली बस पलटने से छह छात्रों की मौत के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई. उन्‍होंने इस घटना पर दुख जताया. पीएम ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, ‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है. इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है.’

 हरियाणा सरकार ने भी बच्चों की मौत मामले में जांच के आदेश दिया है. खबरों के मुताबिक बस का चालक कथित तौर पर नशे में था और वाहन के पास फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज भी नहीं थे. ईद के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद गुरुवार को खुले रहने वाले स्कूल और कुछ अन्य स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. पुलिस के मुताबिक महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई और करीब 20 घायल हो गए.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss