Monday, November 16, 2026
BREAKING
• अमेरिकी बाजार में भारत को मिलेगी प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त, कम टैरिफ से निर्यात को नई उड़ान की उम्मीद • बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे • भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया • Latest News from Haryana November 15, 2026 • Latest News from Punjab November 15, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 नवंबर, 2026 • रामलीला मैदान पर भीड़ और विरोध प्रदर्शनों की नई सीमा: सुरक्षा के नाम पर लोकतांत्रिक आवाजों पर कितना नियंत्रण उचित? • Latest News from Punjab November 2026

चंडीगढ़

PM Modi Varanasi Visit: पीएम आज जारी करेंगे सम्मान निधि की 17वीं किस्त, काशी में किसान सम्मेलन में लेंगे भाग

June 18, 2024 08:13 AM

सिटी दर्पण

वाराणसी, 17 जूनः लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम मोदी किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसी दौरान, 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। सम्मेलन के दौरान ही पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे।

सम्मेलन के बाद पीएम मोदी शाम सात बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे।  रात आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व दर्शन करेंगे। 19 जून को सुबह 9:45 बजे बिहार में नालंदा के भग्नावशेष का दौरा करेंगे। सुबह 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय की परिकल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है।  समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। नालंदा के नए परिसर में 40 कक्षाओं वाले दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं। इनमें 1,900 लोग बैठ सकते हैं। इसमें 300 सीटों की क्षमता वाले दो सभागार हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार देखेंगे गंगा आरती, करेंगे गंगा पूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में पांचवीं बार शामिल होंगे। वह यहां 55 मिनट तक रुकेंगे। वह 15 मिनट तक गंगा पूजन और मोदी मणि पर विराजेंगे। वहीं, 40 मिनट तक आरती देखेंगे। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रमौलि उपाध्याय और नौ अर्चक पूजा करवाएंगे। 18 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद होंगी। इस दौरान 10 क्विंटल फूलों से घाट को सजाया जाएगा। दीपों से घाट जगमग होगा।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार आरती में शामिल होंगे। गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाएगा। बताया कि उन्हें रुद्राक्ष का माला, प्रसाद के रूप में लाल पेड़ा दिया जाएगा। प्रतीक चिह्न में मां गंगा, आरती का प्रतीक फोटो और पीएम का चित्र होगा।

उत्तराखंड और कोलकाता से मंगाए फूल
दशाश्वमेधघाट के आरती स्थल को सूरजमुखी, रजनीगंधा, बेला और गेंदा की फूलों की माला से सजाया जाएगा। सुशांत मिश्रा ने बताया कि फूल उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से मंगाए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss