Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

indonesia-landslide: सोने की खदान में हुआ भूस्खलन, 11 लोगों की हुई मौत; लापता हैं 20 लोग

July 09, 2024 08:38 AM

सिटी दर्पण

जकार्ता, 08 जुलाई: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण सोने की एक अवैध खदान में भूस्खलन होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। गोरोंटालो प्रांत की खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता अफीफुद्दीन इलाहुदे ने बताया कि इस प्रांत के दूरस्थ बोन बोलांगो में एक छोटी, पारंपरिक, सोने की खदान में एक गड्ढे में रविवार को करीब 33 ग्रामीण खुदाई कर रहे थे तभी आसपास की पहाड़ियों से कई टन मिट्टी गिरी और वो दब गए। 

जारी है लापता लोगों की तलाश 

इलाहुदे ने बताया कि बचावकर्मियों ने रविवार को दो घायलों को बचाया और सोमवार तक 11 शव बरामद किए गए हैं। बचाव टीमें अब भी 20 अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं जो लापता बताए जा रहे हैं। इंडोनेशिया में अवैध खनन कार्य बड़े पैमाने पर होते हैं जो हजारों लोगों को आजीविका उपलब्ध कराते हैं। यह लोग गंभीर चोट लगने या मृत्यु के उच्च जोखिम वाली परिस्थितियों में मजदूरी करते हैं।

बचाव कार्य में आ रही है मुसीबत

अधिकारियों का कहना है 'हमने लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय बचाव दल, पुलिस और सैन्यकर्मियों समेत 164 कर्मचारियों को तैनात किया है। वहीं, बचाव कर्मचारियों को भूस्खलन स्थल तक पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है। यहां सड़क पर कीचड़ और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बचाव अभियान में मुसीबत आ रही है।'

घरों को भी पहुंचा नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से कुछ घर भी तबाह हो गए हैं। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी के मुताबिक भूस्खलन से कई घरों और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। आपदा एजेंसी स्थानिय निवासियों के लिए चेतावनी जारी की है। बता दें कि, इसी साल अप्रैल के महीने में भी सुलावेसी द्वीप पर भूस्खलन हुआ था। अप्रैल में हुए भूस्थलन में 14 लोगों की मौत हो गई थी। सुलावेसी द्वीप पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss