Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Afghanistan अफगानिस्तान में बाढ़ और तूफान ने मचाई तबाही, एक ही दिन में 40 की मौत, 250 से ज्यादा घायल

July 17, 2024 07:45 AM

सिटी दर्पण

काबुल, 16 जुलाईः पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में सोमवार दोपहर को आए तूफान और बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 250 से ज्यादा लोग इस आपदा से घायल हुए हैं। नंगरहार के सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक कुरैशी बैडलोन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा ने प्रांत की राजधानी जलालाबाद सुर्ख रोड जिले और पाकिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के उनके पड़ोसी क्षेत्रों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। स्थानीय अधिकारियों को अंदेशा है कि बाढ़ की भयावहता को देखते हुए मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

नंगरहार के पड़ोसी कुनार प्रांत में भी सोमवार को ही आई बाढ़ ने पांच लोगों की जान ली है। ऐसे में सोमवार को एक ही दिन में बाढ़ से 40 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अफगानिस्तान में मई से अब तक यानी करीब ढाई महीने में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बड़ी तादाद में पशु भी बाढ़ में मरे हैं। लोगों की प्रोपर्टी का भी काफी ज्यादा नुकसान इस दौरान हुआ है।
बाढ़ में बह गए हजारों घर

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के सुर्ख रोड जिले में अचानक आई बाढ़ की वजह से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईएफआरसी) ने कहा है कि अफगानिस्तान में घातक बाढ़ ने इमरजेंसी के हालात पैदा कर दिए हैं क्योंकि देश में पहले ही गंभीर मानवीय संकट है। संस्था ने बताया है कि अफगानिस्तान का बड़ा हिस्सा, 34 में से 25 प्रांत प्रभावित हैं। सिर्फ बगलान प्रांत में अब तक 200 से अधिक मौतें हुई हैं। अपने घर बह जाने के बाद हजारों विस्थापित लोगों के पास रहने को कोई जगह नहीं है।

आईएफआरसी ने अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी (एआरसीएस) के साथ मिलकर काम करते हुए राजधानी से अतिरिक्त राहत सामग्री जुटाई है। अफगान रेड क्रिसेंट विस्थापित लोगों के लिए पका हुआ भोजन और अस्थायी आश्रय, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य प्रकार की सहायता सुनिश्चित करने के अपने प्रयास बढ़ा रहा है। आईएफआरसी के नेसेफोर मघेंडी ने कहा है कि अफगानिस्तान में लोगों की परेशानी शब्दों से परे है। नई आपदा पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे देश पर और अधिक दबाव बढ़ा रही है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss