Friday, October 16, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026 • तिरंगे की आड़ या जनता की आवाज़? 16 अक्टूबर को दिल्ली में असल में आंदोलनकारी, सरकार, विपक्ष या पुलिस सबकी साख दाँव पर !

चंडीगढ़

UP : दिल्ली की घटना से सीखते हुए लखनऊ में एक्शन, बेसमेंट में चल रहे 20 कोचिंग सेंटर सील, एलडीए ने चलाया अभियान

July 31, 2024 09:50 AM

नई दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना की आंच राजधानी पहुंच गई है। एलडीए ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया। 107 प्रतिष्ठानों की जांच कर इनमें से अवैध बेसमेंट में चल रहे 20 कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी को सील किया गया। एलडीए बुधवार और बृहस्पतिवार को भी जांच करेगा।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने शहरभर में अभियान चलाया। इस दौरान बेसमेंट में चल रहे प्रतिष्ठानों के मालिकों/संचालकों से मानचित्र व निर्माण आदेश से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया। फिर इसके आधार पर कार्रवाई की गई।

मानक के विपरीत बेसमेंट के निर्माण व इनमें कोचिंग संचालन की जांच का जिम्मा जोन-1 में सचिव विवेक श्रीवास्तव को, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा को जोन-2 व 3 में, संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह को जोन-4 व जोन-5 व मुख्य नगर नियोजक केके गौतम को जोन-6 व जोन-7 में सौंपा गया है।
अलीगंज में सात लाइब्रेरी पर कार्रवाई
प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने अलीगंज में सात प्रतिष्ठानों को सील किया। इनमें स्कालर हब लाइब्रेरी, साइलेंस जोन लाइब्रेरी, प्रयास लाइब्रेरी, लक्ष्य लाइब्रेरी, स्टार लाइब्रेरी, द स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी एवं विजन आईएएस लाइब्रेरी शामिल थी। ये सभी प्रतिष्ठान मानक के विपरीत बने बेसमेंट में चल रहे थे। प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमतीनगर के विराज खंड स्थित एलेन कोचिंग सेंटर व विभव खण्ड में एजुकेयर इंस्टीट्यूट को सील किया।

 इन कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी पर भी कार्रवाई

Lucknow: Learning from the incident in Delhi, 20 coaching centers of Lucknow running in basements were sealed,
- कपूरथला चौराहे के भाटिया कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में महिंद्रा कोचिंग की लाइब्रेरी।
- एकेटीयू चौराहे के पास कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में खुले फ्रॉम आई टू ब्रेन कोचिंग सेंटर।
- ठाकुरगंज की बसंत विहार कॉलोनी में कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में संचालित एकलव्य लाइब्रेरी।
- कानपुर रोड पर आदित्य क्लासेस, फन्डामेकर्स, आशीष क्लासेस, नीट स्कोर हाई, तुषार लाइब्रेरी व माई विजन कोचिंग सेंटर।
- हजरतगंज के सप्रू मार्ग पर यूएनएसएटी संस्थान व राणा प्रताप मार्ग पर विद्या पीठ कोचिंग सेंटर।

एलडीए ने आननफानन लिया फैसला
 एलडीए की कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई का खामियाजा यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी भुगतने वाले हैं। इनका कहना है कि प्राधिकरण ने आनन-फानन हमारी समस्या देखे बिना यह फैसला ले लिया।अलीगंज की कोचिंग से इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले मऊ के वैभव जायसवाल के मुताबिक ये संस्थान काफी समय से चल रहे हैं। एलडीए ने अभी तक इनके मानक नहीं परखे। अब अचानक इन्हें सील कर दिया गया है। यह भी नहीं सोचा कि अब हम कहां जाकर तैयारी करेंगे तथा हमारी फीस का क्या होगा? गोरखपुर निवासी श्रेया रघुवंशी के मुताबिक सेलेक्शन के आधार पर लखनऊ की कोचिंग का चयन किया था। हम पढ़ाई संबंधी गुणवत्ता को देखते हैं। भवन संबंधी मानक देखना जिनकी जिम्मेदारी है, वे इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ऐसे प्रतिष्ठानों की है भरमार
एलडीए बेसमेंट में सुरक्षा मानकों के खिलाफ चल रहे कोचिंग संस्थान तो बंद करा रहा है, लेकिन शहर में ऐसे प्रतिष्ठानों की भरमार है। मकान से लेकर दुकान तक सभी कुछ बेसमेंट में है। अमीनाबाद और अलीगंज में अवैध बेसमेंट की अच्छी संख्या है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss