Friday, October 16, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026 • तिरंगे की आड़ या जनता की आवाज़? 16 अक्टूबर को दिल्ली में असल में आंदोलनकारी, सरकार, विपक्ष या पुलिस सबकी साख दाँव पर !

चंडीगढ़

Haryana Assembly Election: भाजपा की पहली सूची आज, 50 से ज्यादा नाम

September 04, 2024 07:23 AM

सिटी दर्पण

चंडीगढ़, 03 सितंबरः 

कई दिनों की माथापच्ची के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अधिकतर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। पार्टी की पहली सूची बुधवार को जारी हो सकती है। इसमें 50 से ज्यादा नाम होंगे। ये सभी वही नाम है, जिन पर कोई असहमति या विवाद नहीं है।सूत्रों के अनुसार, आलाकमान ने कुछ लोगों को कंफर्म टिकट की जानकारी देकर चुनाव में जुटने के निर्देश भी दे दिए हैं। वहीं, कुछ सीटों पर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

मंगलवार देर रात हरियाणा के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के घर पर हुई बैठक में बाकी बची सीटों पर मंथन हुआ।पिछले सप्ताह भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद माना जा रहा था कि अगले दिन सूची आ सकती है लेकिन टिकटों पर मंथन अभी भी जारी है। पहले, दक्षिण हरियाणा, सिरसा, अंबाला, पंचकूला और हिसार जिले की कुछ सीटों पर पेच फंसा था। पहली सूची आने के दो से तीन दिन बाद दूसरी सूची भी जारी हो सकती है।

भाजपा की फर्जी सूची वायरल मंगलवार को भाजपा उम्मीदवारों की एक फर्जी सूची भी वायरल हुई। इसमें 23 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। सूची के वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया। पार्टी को स्पष्टीकरण तक देना पड़ा।

 चार से पांच मंत्रियों के कगे टिकट, शीर्ष नेतृत्व से मिलना जारी
भाजपा की पहली सूची में चार से पांच मंत्रियों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। इसे लेकर मंत्रियों के पास सूचना भी पहुंच गई है। इनमें दो मंत्रियों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी भी बना ली है। वहीं, टिकट कटने की संभावनाओं के बीच राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और बिप्लब देब से मुलाकात की। हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी दिल्ली पहुंचे। उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आई, मगर बाद में उन्होंने खंडन किया और कहा कि वह कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं।

शाह से मुलाकात के बाद राव के समर्थकों ने मनाई खुशी..आतिशबाजी के साथ ही बांटी मिठाई
भाजपा सरकार में मंत्री रहे राव नरवीर सिंह ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राव के समर्थकों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। माना जा रहा है कि शाह ने उन्हें तैयारी के निर्देश दे दिए हैं। नरवीर गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। इस सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव, भाजपा की वरिष्ठ नेता सुधा यादव व पूर्व प्रत्याशी मनीष यादव टिकट मांग रहे थे। इससे पहले राव कई बार अपनी तल्खी जाहिर कर चुके थे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि यदि उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे। राव ने भी समर्थकों से मुलाकात कर कहा कि बातचीत काफी सकारात्मक रही है। शाह ने उन्हें बादशाहपुर से पार्टी का टिकट दिए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने मुलाकात के फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss