Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया • डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया • युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री • केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर से जेल तक, अब तिरंगे के सहारे सीजेपी का बड़ा दाँव • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026

चंडीगढ़

Haryana Elections: बीजेपी की पहली लिस्ट में 30 फीसदी नए चेहरे, 13 के बदले टिकट, दलबदलुओं को भी दिया मौका

September 05, 2024 06:40 AM

सिटी दर्पण

चंडीगढ़, 04 सितंबरः 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में सियासी तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच बीजेपी ने बुधवार (4 सितंबर) को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की इस लिस्ट में 30 फीसदी नए चेहरों को मौका दिया गया है. इसके साथ ही बीजेपी ने राज्य के कई कद्दावर नेताओं के परिवारों से भी उम्मीदवार बनाए हैं.

9 विधायकों का टिकट काटा गया

बीजेपी ने हरियाणा के प्रत्याशियों की पहली सूची में जातीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा है. पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए सभी सियासी समीकरणों को ध्यान में रखने की कोशिश की है. बीजेपी ने इस पहली लिस्ट में पार्टी ने 9 विधायकों का टिकट भी काटा है. 

किस जाति के कितने उम्मदीवार?

भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में जाट और ओबीसी के 11-11 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इसके साथ ही ब्राह्मण और पंजाबी समुदाय के 9-9 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में 8 महिलाओं को उम्मीदवार घोषित किया गया है. पार्टी ने वैश्य समाज के 5, राजपूत के दो और बिश्नोई समाज के दो उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आए हैं. पार्टी ने अटेली सीटी से सीताराम यादव का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव को टिकट दिया है. बीजेपी ने कबड्डी के स्टार प्लेयर दीपक हुड्डा को महम सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं हरियाणा की इसराना (आरक्षित) सीट से पार्टी ने राज्यसभा के मौजूदा सांसद कृष्ण लाल पवार को भी चुनावी मैदान में उतारा है. बीजेपी ने रोहतक सीट से पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी नेता माने जाने वाले अरविंद शर्मा को टिकट दिया है. वह 2019 में दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हराकर रोहतक से सांसद बने थे. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 13 टिकट बदले गए.

पहली लिस्ट में कितने नेताओं के बेटी-बेटा? 

1. भव्य बिश्नोई (कुलदीप बिश्नोई के बेटे)
2. श्रुति चौधरी (किरण चौधरी की बेटी)
3. आरती राव (राव इन्द्रजीत की बेटी)
4. मनमोहन भडाना (करतार भडाना के बेटे)
5. सुनील सांगवान (सतपाल सांगवान के बेटे)

बीजेपी की पहली लिस्ट में दलबदलू

1. देवेन्द्र बबली (जेजेपी)
2. निखिल मदान (कांग्रेस)
3. भव्य बिश्नोई (कांग्रेस)
4. श्रुति चौधरी (कांग्रेस)
5. रामकुमार गौतम (जेजेपी)
6. पवन कुमार (जेजेपी)
7. शक्तिरानी शर्मा (HJP)
8. श्याम सिंह राणा (इनेलो)
9. संजय काबलाना (जेजेपी)

सीएम नायब सिंह सैनी का बदला टिकट

बीजेपी की पहली लिस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सीट बदलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. सीएम नायब सिंह सैनी जो अभी तक करनाल सीट से विधायक थे, अब वह लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे. लाडवा सीट के मौजूदा विधायक कांग्रेस के मेवा सिंह है, ऐसे में इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प होने की उम्मीद है. 

इन विधायकों के कटे टिकट

बीजेपी की पहली लिस्ट में पलवल से दीपक मंगला, बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला, सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह, रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला,अटेल से सीताराम यादव, पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह, सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह और रतिया से लक्ष्मण नापा की टिकट काट दिया गया है. 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss