Thursday, November 05, 2026
BREAKING
• केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है • भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रेड-ए क्षेत्रों में सूक्ष्मजीव निगरानी संबंधी आवश्यकताओं को निर्धारित करने के लिए अनुसूची-एम में संशोधन का प्रस्ताव रखा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 नवंबर, 2026 • दिवाली से पहले दिल्ली की हवा ने बजाई खतरे की घंटी • Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

चंडीगढ़

Kumbh: कुंभ मेले में आधारभूत ढांचे के निर्माण में हजार करोड़ खर्च करेगा रेल मंत्रालय, 992 विशेष ट्रेनें चलेंगी

September 30, 2024 07:22 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्‍ली, 29 सितंबर :

रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनें चलाने की दिशा में काम कर रहा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान 992 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। कुंभ मेले का आयोजन अगले साल जनवरी में प्रयागराज में होना है। अधिकारियों के अनुसार, विशेष ट्रेनें चलाने के अलावा, मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं।

रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा
कुंभ मेले के लिए प्रयागराज डिवीजन और आसपास के क्षेत्रों में 3,700 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि ट्रेनों की सुचारू आवाजाही हो सके। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उनके डिप्टी रवनीत सिंह बिट्टू और वी सोमन्ना ने 12 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से निपटने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठकें कीं। अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे जैसे संबंधित क्षेत्रों के महाप्रबंधकों सहित वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ नियमित वीडियो कॉन्फ्रेंस भी करते हैं। 

कुंभ मेले में शामिल हो सकते हैं 30-40 करोड़ लोग
अधिकारी के अनुसार, प्रयागराज, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय नगर और लखनऊ जैसे संबंधित रेलवे डिवीजनों के डिवीजनल मैनेजर भी विभिन्न विकास कार्यों पर नियमित अपडेट देने के लिए इन बैठकों में भाग लेते हैं। कुंभ मेले में 30 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, इसलिए रेल मंत्रालय ने प्रयागराज के लिए विभिन्न शहरों से 6,580 नियमित ट्रेनों के अलावा 992 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '2019 में 24 करोड़ से ज़्यादा लोग कुंभ मेले में शामिल हुए थे और हमने अपनी 5,000 नियमित सेवाओं के अलावा 694 स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। उस अनुभव के आधार पर हमने स्पेशल ट्रेनों की संख्या 42 प्रतिशत बढ़ाकर 992 करने का फ़ैसला किया है।' उन्होंने कहा, 'अगर संख्या बढ़ाने की ज़रूरत पड़ी तो हम उसके लिए भी बैकअप प्लान के साथ तैयार हैं।' 

रोड ओवरब्रिज के काम पर खर्च होंगे 440 करोड़ रुपये
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विभिन्न रोड ओवरब्रिज के काम पर लगभग 440 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि शेष 495 करोड़ रुपये विभिन्न गतिविधियों पर खर्च किए जा रहे हैं, जैसे स्टेशनों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत, प्लेटफ़ॉर्म और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाना, स्टेशन पर प्रतीक्षालय के अलावा यात्रियों के लिए अतिरिक्त आवास इकाइयां और पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं। वाराणसी और झूसी के बीच रेल लाइनों का दोहरीकरण पूरा हो चुका है, जबकि प्रयागराज-रामबाग-झूसी और जंघई-फाफामऊ लाइन कुंभ मेला शुरू होने से पहले तैयार होने की उम्मीद है। 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss