Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• भारत ने एसियान के सामने खोला सहयोग का नया रास्ता! पी एम मोदी के 9 बड़े प्रस्तावों से एशिया की तस्वीर बदलने की तैयारी • latest news from Haryana November 17, 2026 • latest news from Punjab November 17, 2026 • आज का राशिफल: 17 नवंबर, 2026 • हनीट्रैप से आगे बढ़ा जासूसी का जाल! भारत की रक्षा व्यवस्था पर साइबर हमलों, आर्थिक लालच और अंदरूनी सेंधमारी का बढ़ता खतरा • आज का राशिफल: 16 नवंबर, 2026 • अमेरिकी बाजार में भारत को मिलेगी प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त, कम टैरिफ से निर्यात को नई उड़ान की उम्मीद • बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे • भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

चंडीगढ़

Saudi Crown Prince: मुस्लिम ब्रदरहुड की 'निकली हवा', सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा- फिलिस्तीन की मुझे परवाह नहीं, हुआ बवाल

October 01, 2024 08:25 AM

सिटी दर्पण

साउदी, 30 सितंबरः 

Saudi Crown Prince On Palestine: मोहम्मद बिन सलमान, जो सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस हैं. उन्होंने फिलिस्तीन के संबंध में ऐसी बात बोली, जिसे सुनकर दुनियाभर के मुस्लिम देश परेशान हैं. अमेरिकी मैगजीन द अटलांटिक ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि मोहम्मद बिन सलमान फिलिस्तीन के मुद्दे को अपनी प्राथमिकता में नहीं रखते हैं. उन्होंने इस बात का जिक्र अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से एक बातचीत के दौरान किया था. 

इस साल जनवरी में ब्लिंकन के सामने फिलिस्तीन के संबंध पर बात करते हुए सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस ने अपनी राय दी थी. जब अमेरिकी नेता सऊदी अरब के दौरे पर थे. बातचीत में इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर बात हुई थी. उसी वक्त फिलिस्तीन मुद्दे का जिक्र हुआ, जिसमें स्थिति को बेहतर करने पर जोर दिया गया था.

मेरे देश के लोग फिलिस्तीन को ज्यादा नहीं जानते- सऊदी क्राउन प्रिंस
द अटलांटिक की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 वर्षीय सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का कहना था कि उनके देश के 70 फीसदी लोग उनकी उम्र से छोटे हैं. उन्हें फिलिस्तीनी मुद्दे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. वो पहली बार जारी संघर्ष के दौरान गाजा में हो रहे इजरायली हमले के चलते फिलिस्तीन के बारे में जान रहे हैं. इस वजह से सउदी के लोगों को इस बात से ज्यादा मतलब नहीं है.

उन्होंने आगे कहा,'' यही कारण है कि फिलिस्तीन को लेकर मेरी भी कोई व्यक्तिगत रूचि नहीं है.'' लेकिन उन्होंने फिलिस्तीनी स्टेट की स्थापना के मुद्दे पर इजरायल के साथ बात करने पर जोर दिया.

फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने पर जेल
हालांकि, सऊदी अधिकारी ने उन दावों का खंडन किया जिसमें क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फिलिस्तीन को लेकर अपनी राय दी. मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अधिकारी ने मोहम्मद बिन सलमान और एंटनी ब्लिंकन के बीच ऐसी कोई भी बातचीत न होने का दावा किया. इसके अलावा कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है.

बता दें कि फिलिस्तीन के समर्थन को लेकर दुनिया के कई देशों में विरोध प्रदर्शन हुए. हालांकि, सऊदी अरब में ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं हुआ. बल्कि वहां किसी को इजाजत भी नहीं दी गई. 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss