Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• मतदाता सूची में बड़ा बदलाव: 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जुड़े करीब 75 लाख नए नाम, SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल • आज का राशिफल: 18 नवंबर, 2026 • भारत ने एसियान के सामने खोला सहयोग का नया रास्ता! पी एम मोदी के 9 बड़े प्रस्तावों से एशिया की तस्वीर बदलने की तैयारी • latest news from Haryana November 17, 2026 • latest news from Punjab November 17, 2026 • आज का राशिफल: 17 नवंबर, 2026 • हनीट्रैप से आगे बढ़ा जासूसी का जाल! भारत की रक्षा व्यवस्था पर साइबर हमलों, आर्थिक लालच और अंदरूनी सेंधमारी का बढ़ता खतरा • आज का राशिफल: 16 नवंबर, 2026 • अमेरिकी बाजार में भारत को मिलेगी प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त, कम टैरिफ से निर्यात को नई उड़ान की उम्मीद • बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

चंडीगढ़

Air India: एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट के ऊपर लगाए चक्कर, ढाई घंटे बाद सुरक्षित उतरा

October 12, 2024 07:18 AM

सिटी दर्पण

तमिलनाडू, 11 अक्तूबरः 

तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एयरपोर्ट पर विमान को उतरने में दिक्कत हुई। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। काफी प्रयासों के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। 

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक 140 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान AXB613 ने त्रिची से शाम 5:40 बजे शारजाह के लिए उड़ान भरी थी। विमान जैसे ही रनवे से हवा में पहुंचा तो उसके हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट में एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना दी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि विमान को उतरने में समस्या हो रही थी। ईंधन कम करने के लिए विमान को हवा में ही उड़ाया गया। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा। काफी देर से त्रिची एयरपोर्ट के पास चक्कर काटने के चलते 140 यात्रियों की जान अटकी रही। वहीं आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर एंबुलेंस और फायर बिग्रेड बुलाई गईं।
 

काफी देर तक चले प्रयास के बाद रात 8:20 बजे  विमान की त्रिची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक विमान की स्थिति पर डीजीसीए लगातार नजर रख रहा था। इसके साथ ही हवाई अड्डे को अलर्ट मोड में रखा गया था। विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। एयर इंडिया की ओर से कहा गया कि परिचालन दल द्वारा आपातकाल घोषित नहीं किया गया था। तकनीकी खराबी की सूचना देने के बाद सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग से पहले रनवे की लंबाई को ध्यान में रखते हुए ईंधन और वजन को कम करने के लिए विमान ने एहतियात के तौर पर निर्दिष्ट क्षेत्र में कई बार चक्कर लगाए। गड़बड़ी के कारणों की विधिवत जांच की जाएगी। यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है।

सीएम स्टालिन ने अफसरों को दिए यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह सुनकर खुशी हुई कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई है। लैंडिंग गियर की समस्या की खबर मिलने पर मैंने तुरंत फोन पर अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की और उन्हें अग्निशमन, एंबुलेंस तैनात करने सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने का निर्देश दिए। अब जिला कलेक्टर को सभी यात्रियों की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन और चालक दल को सहायता प्रदान करने के लिए कहा है। 
 

 राज्यपाल ने पायलट और सह पायलट का किया धन्यवाद

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने एक्स पर पोस्ट किया कि लैंडिंग गियर में गड़बड़ी के बाद तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रही उड़ान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन और सह-पायलट को बहुत धन्यवाद। तनावपूर्ण क्षण में कॉकपिट और केबिन क्रू का साहस वास्तव में चमक उठा। 

नागरिक उड्डयन मंत्री ने जारी किया बयान
एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी समस्या आने पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि 141 लोगों के साथ त्रिची से शारजाह तक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान AXB 613 में हाइड्रोलिक विफलता की सूचना के बाद चालक दल ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया। हमें राहत मिली है कि विमान त्रिची हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया है। 18:05 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित होने के बाद हवाई अड्डे और आपातकालीन टीमों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी। हम विमान की लैंडिंग की तैयारी में उनके त्वरित समन्वय की सराहना करते हैं। 20:15 बजे विमान सुरक्षित उतरा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss