Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026 • दशकों पुराने बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 11,973 एमयू बिजली का हिस्सा

चंडीगढ़

Train Accident: मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस हादसे में 19 लोग घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी, कई ट्रेनें रद्द

October 12, 2024 07:23 AM

सिटी दर्पण

चेन्नई, 11 अक्तूबरः 

तमिलनाडु के चेन्नै डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नै-गुड्डूर सेक्शन में ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई। मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के 12-13 डिब्बे मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए। घायल यात्रियों को कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनास्थल से अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के 12-13 डिब्बे मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए। इस ट्रेन हादसे के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद लगभग सात ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इनमें ट्रेन नंबर 13351 धनबाद-अल्लेप्पी एक्सप्रेस, जो 10 अक्टूबर को सुबह 11:35 बजे धनबाद से रवाना हुई थी, उसे रेनिगुंटा-मेलापलयम-काटपाडी होकर चलाया गया। नायडुपेट्टा, सुलुरुपेट्टा, डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और अराकोणम स्टेशनों पर नहीं रुकी। ट्रेन नंबर 02122 जबलपुर-मदुरै सुपरफास्ट स्पेशल, जो 10 अक्टूबर को शाम 4:25 बजे जबलपुर से रवाना हुई थी, उसे रेनिगुंटा-मेलापलयम-चेंगलपट्टू होकर चलाया गया। चेन्नई एग्मोर और तांबरम स्टेशनों पर नहीं रुकी।

सभी यात्रियों को निकाला गया
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार (ईडी/आईपी) के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना हमें प्राप्त हुई। उसके बाद राहत बचाव कार्य तेजी से प्रारंभ किया गया। पूरी ट्रेन से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों से मुलाकात की। इस सभी घायलों को चेन्नै के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग में इलाज चल रहा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

दक्षिणी रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 044-25354151 और 044-24354995 जारी किए हैं। इस बीच, पड़ोसी आंध्र प्रदेश में रेलवे डिवीजनों ने भी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इसमें गुडूर: 08624 250795, ओंगोल: 08592 280306, विजयवाड़ा: 0866 2571244 और नेल्लोर: 0861 2345863 शामिल है।. इसके अलावा समस्तीपुर (8102918840), दरभंगा (8210335395), दानापुर (9031069105) और डीडीयू जंक्शन (7525039558) के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss