Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Weather: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की आहट, दक्षिण में बारिश का अलर्ट

October 13, 2024 06:34 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 12 अक्तूबरः 

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा। उत्तर भारत में ठंड की आहट महसूस होने लगी है तो दक्षिण भारत में बारिश के आसार जताए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में स्थिति बिल्कुल अलग है। यहां दिन के समय खिली धूप के साथ बीच-बीच में बादल आ जाते हैं। हालांकि, रातें और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इससे ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दिल्ली में ठंड जल्दी दस्तक दे सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली समेत उत्तर भारत से मानसून की वापसी हो चुकी है। आइये जानते हैं दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में कहां कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप के साथ बादल नजर आएंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15 दिनों तक बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड शुरू होने की संभावना है। दिल्ली में आज कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

इन राज्यों में ठंड की आहट

मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन जहां अधिकतम पारा ऊपर जा रहा, वहीं रातें ठंडी होने लगी हैं। हालांकि, आज बिहार और झारखंड में कहीं कहीं बारिश के आसार बन सकते हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है।

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 20 34
नोएडा 23 33
गाजियाबाद 21 32
पटना 24 35
लखनऊ 23 34
जयपुर 25 35
भोपाल 23 34
मुंबई 25 35
अहमदाबाद 23 33
जम्मू 16 31

एमपी-गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश और गुजरात में भी तापमान गिरना शुरू हो गया है। आने वाले हफ्तों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तापमान में और गिरावट हो सकती है। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर उत्तर भारत के राज्यों में नजर नहीं आएगा। हालांकि, दक्षिण के राज्यों में बारिश के आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, पुडुचेरी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के भी कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss