Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026 • दशकों पुराने बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 11,973 एमयू बिजली का हिस्सा

चंडीगढ़

Deepawali: 28 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, CM योगी की उपस्थिति में रामनगरी में बना वर्ल्ड रिकार्ड

October 31, 2024 06:28 AM
सिटी दर्पण
अयोध्या, 30 अक्तूबरः रामनगरी अयोध्या में बुधवार को आठवीं बार भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिस दौरान राम की पैड़ी पर 28 लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकार्ड बनाया गया। रामनगरी को पूरी तरह से सजाया गया था और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क पर भगवान के स्वरूपों का राज्याभिषेक किया। राम की पैड़ी पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें लेजर शो इमेज प्रोटेक्शन शो भी शामिल रहा। 1100 अर्चकों ने एक साथ मां सरयू की आरती उतारी और सरयू पुल से आतिशबाजी का विशेष शो भी लोगों ने देखा। इसके बाद पहली बार 500 ड्रोन के साथ विशेष शो और फ्लेम शो का भी भक्तों ने लुत्फ उठाया। दीपोत्सव-2024 को ऐतिहासिक बनाने के लिए 30 हजार वालंटियर्स के सहयोग से 28 लाख दीयों को प्रज्वलित किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि दीपोत्सव ऐतिहासिक है।

हम सबके आराध्य श्रीरामलला 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अपने धाम में विराजमान हुए हैं। 500 वर्ष बाद धर्मधरा अयोध्या धाम में श्री रामलला की पावन जन्मभूमि पर बने उनके भव्य-दिव्य मंदिर में भी हजारों दीप प्रज्वलित होंगे। आइए, इस महापर्व में सहभाग कर सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा का उत्सव मनाएं। भगवान श्री राम के आगमन पर श्री अयोध्या धाम के दीपों के साथ अपने घरों में भी आत्मीयता और समता का दीपक अवश्य प्रज्वलित करें। जय जय श्री राम।

पुष्पक विमान से पहुंचे श्रीराम

पुष्पक विमान से पहुंचे श्रीराम
 
श्री राम के सीता और लक्ष्मण हनुमान (रामायण के पात्रों) के साथ 'पुष्पक विमान' (हेलीकॉप्टर) से अयोध्या पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया.

 सीएम योगी ने खींचा रथ

सीएम योगी ने खींचा रथ
 
अयोध्या बुधवार को तब उत्सव के माहौल में सराबोर हो गई, जब आठवें दीपोत्सव समारोह के तहत रामायण के पात्रों की जीवंत झांकियों के साथ एक जुलूस मंदिर नगरी से गुजरा. सीएम योगी खुद उस रथ को खींचकर राम दरबार स्थल तक पहुंचाया. 

श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक
 
राम दरबार में पहुंचने के बार श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया. इस दौरान वहां पर माता सीता, भरत, लक्षमण और शत्रुघ्न भी मौजूद रहे. राम दरबार का दृश्य देखकर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए.

सीएम योगी ने श्रीराम की उतारी आरती

सीएम योगी ने श्रीराम की उतारी आरती
 
राम दरबार पहुंचने के बाद सीएम योगी ने श्रीराम, लक्षमण, हनुमान और माता सीता (रामायण के पात्रों) की आरती उतारी. साथ ही उनके आगे हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया. उस वक्त नजारा ऐसा हो गया था, जैसे वास्तव में भगवान श्रीराम धरती पर उतर आए हों.

अयोध्या में बनी रामायण गैलरी का किया निरीक्षण

अयोध्या में बनी रामायण गैलरी का किया निरीक्षण
 
इससे पहले आज दिन में सीएम योगी ने अयोध्या में बनी रामायण गैलरी का भ्रमण किया. उन्होंने गैलरी में प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों और उनसे जुड़े पात्रों को गहराई से देखा. इस दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारी उन्हें गैलरी के बारे में ब्रीफ करते रहे.

 प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
 
रामायण गैलरी में भ्रमण के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश के कैबिनेत मंत्री स्वतंत्र कुमार सिंह और सूर्य प्रताप शाही भी सीएम योगी के साथ मौजूद रहे. 

अयोध्या में दिवाली पर बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
 
Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss